Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

छग : कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उइके भाजपा में शामिल

Published

on

Loading

रायपुर, 13 अक्टूबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल उइके ने भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार को बिलासपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उइके वर्तमान में पाली तानाखार सीट से विधायक हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद रामदयाल उइके ने कहा, “कांग्रेस में आदिवासी नेता की उपेक्षा हुई। कांग्रेस आदिवासी हितैषी नहीं रही। कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है।”

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि उइके के भाजपा में आने से पार्टी मजबूत होगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, रामविचार नेताम, मंत्री अमर अग्रवाल भी मौजूद रहे।

वहीं कांग्रेस सांसद ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया था, उन्हें पार्टी का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया। टीएस सिंहदेव ने कहा कि रामदयाल उइके का भाजपा में जाना आश्चर्यजनक है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending