Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जलवायु परिवर्तन पर मोदी की किताब

Published

on

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किताब ‘कन्वीनियंट एक्शन-कंट्यूनिटी फॉर चेंज’ का विमोचन पेरिस में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के दौरान किया गया, जो जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से निपटने की कोशिश पर प्रकाश डालती है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया, “पेरिस में सीओपी-21 शिखर सम्मेलन में मेरी किताब ‘कन्वीनियंट एक्शन-कंट्यूनिटी फॉर चेंज’ का विमोचन हुआ।”

मोदी ने आगे लिखा, “मेरी किताब जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से निपटने के भारत के प्रयासों और जलवायु न्याय के महत्व पर रोशनी डालती है।”

पुस्तक विमोचन के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और दुनिया के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending