Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजयुमो उप्र के 300 गांवों में मनाएगा प्रकाश उत्सव

Published

on

Loading

लखनऊ, 7 अक्टूबर (आईएएनएस/आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के 300 गांवों में प्रकाश ज्योति उत्सव मनाएगा। ये 300 गांव ऐसे गांव हैं, जहां केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद बिजली पहुंचाई गई है। उत्सव के तहत इन गांवों में रंगोली बनेगी, दीप जलेंगे और आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी जाएंगी

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कहा, भारतीय जनता युवा मोर्चा उन गांवों में, जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद बिजली का कनेक्शन पहुंचा है, ऐसे 300 गांवों में प्रकाश ज्योति उत्सव नाम से कार्यक्रम का आयोजन करेगी। भाजयुमो के कार्यकर्ता उन गांवों में कम से कम पांच प्रकार की गतिविधियां ग्राम वासियों के सहयोग से संपन्न कराएंगे, जिसके अंतर्गत रंगोली बनाना, दीप जलाना पटाखे फोड़ना मिष्ठान्न का वितरण करना एवं सरकार की योजनाओं को ग्राम वासियों के बीच में रखना प्रमुख है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की करोड़ों जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में जो विश्वास दिखाया है। उसी का सफल परिणाम है कि आज उन गांवों में बिजली पहुंची है, जो आजादी के 70 वर्षो बाद भी अंधेरे में जीवन बसर कर रहे थे।

पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस बार गांव वालों के साथ दीपावली मनाएंगे।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending