Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मंगलेश डबराल को मिला गजानन माधव मुक्तिबोध सम्मान

Published

on

Loading

रायपुर, 19 नवंबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी के वृंदावन हाल में रविवार को महाराष्ट्र मंडल की ओर से गजानन माधव मुक्तिबोध राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सुप्रसिद्ध कवि मंगलेश डबराल को यह सम्मान दिया गया।

संस्थान के वरिष्ठ सहयोगी अरुण काठोटे ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मराठी साहित्य के वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रकांत पाटिल शामिल हुए।

कवि मंगलेश डबराल मूल रूप से उत्तराखंड के कफलपानी के रहने वाले हैं। उनके कविता संग्रह ‘पहाड़ पर लालटेन’, ‘घर का रास्ता’, ‘हम जो देखते हैं’, ‘आवाज भी एक जगह है, ‘नए युग में शत्रु’ बेहद प्रसिद्ध हैं। उन्होंने गद्य भी लिखा है, जिसमें ‘लेखक की रोटी और ‘कवि का अकेलापन’ लोगों के बीच काफी चर्चित है।

मंगलेश डबराल ने यात्रा डायरी भी लिखी है, जिसका नाम है- ‘एक बार आयोवा’। कवि मंगलेश ने नागार्जुन, निर्मल वर्मा, महाश्वेता देवी, यू. आर. अनंतमूर्ति, कुर्रतुल ऐन हैदर और गुरदयाल सिंह पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री और पटकथा लेखन भी किया है।

मंगलेश डबराल को इससे पहले ओमप्रकाश स्मृति सम्मान, श्रीकांत वर्मा पुरस्कार, शमशेर सम्मान, पहल सम्मान, कुमार विकल स्मृति सम्मान, साहित्य अकादमी पुरस्कार और हिंदी अकादमी का साहित्यकार सम्मान मिल चुका है।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending