Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में मौसम साफ, धूप निकली

Published

on

Loading

बिहार में मौसम साफ, धूप निकली

पटना | बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा, पर दिन चढ़ते ही धूप निकल आई। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के कई क्षेत्रों में रविवार को तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है तथा देर रात से सुबह तक कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री, पूर्णिया का 11.1 डिग्री तथा गया का 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री, भागलपुर 23.7 डिग्री, गया का 24.7 डिग्री तथा पूर्णिया का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending