Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आंध्र नौका दुर्घटना में 14 मरे, 9 लापता

Published

on

Loading

विजयवाड़ा, 12 नवंबर (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में रविवार को कृष्णा नदी में एक पर्यटक नौका के पलट जाने से कम से कम 14 पर्यटकों की मौत हो गई और नौ अन्य लापता हैं।

मृतकों में छह महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना इब्राहिमपट्टनम फेरी घाट पर घटी। नौका एक निजी संचालक की थी और उसपर 38 पर्यटक सवार थे। यह नौका भवानी द्वीप से इब्राहिमपट्टनम के पवित्र संगम आ रही थी। संदेह है कि नौका पर क्षमता से अधिक लोगों के होने के कारण यह पलट गई।

स्थानीय निवासियों की मदद से कुल 15 लोगों को बचा लिया गया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों ने गोताखोरों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन सूर्यास्त हो जाने के बाद बचाव अभियान रोक देना पड़ा।

दुर्घटना शाम लगभग 5.20 बजे उस समय घटी, जब पर्यटक धार्मिक अनुष्ठान के लिए पवित्र संगम आ रहे थे। इनमें से अधिकांश प्रकाशम जिले के अंगोले कस्बे के थे।

दुर्घटना में जिंदा बचे लोगों ने कहा कि उन्हें निजी नौका पर इसलिए सवार होना पड़ा, क्योंकि पर्यटन विभाग की नौका उपलब्ध नहीं थी।

पर्यटन मंत्री अखिला प्रिया ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना पर आश्चर्य व्यक्त किया और पुलिस महानिदेशक संबाशिवा राव को घटनास्थल पर पहुंचने तथा बचाव अभियान की निगरानी करने का आदेश दिया।

Continue Reading

नेशनल

एग्जिट पोल पर आया बृजभूषण शरण सिंह का बयान, कहा- जम्मू कश्मीर में बनेगी बीजेपी की सरकार

Published

on

By

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आठ चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले सभी एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम देख सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाएगी। हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बोलना मना है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा विनेश और बजरंग का नाम मिट जाएगा

बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के खिलाफ बयान देने से मना किया हुआ है। बृजभूषण ने दोनों पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने पर निशाना साधा था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश और बजरंग ने कुश्ती में नाम कमाया, उसी से मशहूर हुए, लेकिन अब कांग्रेस में शामिल होने से उनका नाम मिट जाएगा। बृजभूषण ने विनेश पर कुश्ती को बदनाम करने का आरोप लगाया।

Continue Reading

Trending