Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चित्रकूट का नतीजा भाजपा में लोगों के अविश्वास का संकेत : अखिलेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि मध्य प्रदेश के चित्रकूट उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार इस पार्टी के प्रति लोगों में बढ़ते अविश्वास और उनके प्रतिरोध का संकेत है और यही दृश्य गुजरात विधानसभा चुनाव में भी नजर आएगा।

सपा नेता ने भाजपानीत केंद्र सरकार पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) तथा नोटबंदी को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि इनकी सच्चाई अब लोगों के सामने आ रही है।

अखिलेश ने कहा, चित्रकूट में भाजपा की हार हवा के रुख का संकेत है। लोग अब जीएसटी और नोटबंदी की हकीकत समझ गए हैं। नतीजा लोगों में भाजपा के प्रति बढ़ते अविश्वास का संकेत है। भाजपा की हार की यह हवा अब गुजरात पहुंचेगी।

चित्रकूट विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के निलांशु चतुर्वेदी ने भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी को 14133 मतों से हराया है।

Continue Reading

नेशनल

सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त

Published

on

Loading

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के बयान पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सपा सांसद इकरा हसन ने कहा- “यति नरसिंहानंद जैसे ढोंगी, पाखंडी लोगों ने एक बार फिर अपनी गंदी जुबान से नफरत का जहर उगला है और हमारे प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी की है। जो हम सबके लिए नाकाबिले बर्दाश्त है। प्यारे नबी जो पूरी दुनिया के लिए रहमत और शांति का पैगाम लेकर आए थे, उनकी शान में यह अपनी गंदी जुबान से अपमान कर रहा है। जो हर अमन पसंद हिन्दुस्तानी चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान, सब के लिए नाकाबिले बर्दाश्त है।

दरअसल, यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी, इसके बाद से बवाल बढ़ता जा रहा है। गाजियाबाद के अलावा मेरठ, बुलंदशहर समेत कई अन्य शहरों में भी प्रदर्शन और विरोध होता रहा। कई जगहों पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस मसले को लेकर राजनीतिक टीका-टिप्पणी और बयानबाजी भी जारी है।

बता दें कि डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के हालिया विवादित बयान ने तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर की सुरक्षा में बड़ी संख्‍या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। नरसिंहानंद के भड़काऊ बयान के बाद शुक्रवार रात से लोग डासना देवी मंदिर के बाहर इकट्ठा होने लगे थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मंदिर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी। मंदिर के एंट्री गेट पर बैरिकेड लगाए गए हैं। मंदिर के बाहर गाजियाबाद पुलिस की 4-5 पीसीआर वैन खड़ी हैं।

Continue Reading

Trending