Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पंजाब में शादी के दौरान फायरिंग में बच्चे की मौत

Published

on

Loading

चंडीगढ़, 19 नवंबर (आईएएनएस)| पंजाब पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्ज किया, जिसने एक शादी समारोह में अपने हथियार से फायरिंग की और परिणामस्वरूप एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और एक अन्य बच्चा घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, घटना यहां से 225 किलोमीटर दूर कोटकापुरा कस्बे में शनिवार रात घटी।

घटना में घायल दूसरे बच्चे को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे खतरे से बाहर बताया गया है।

फायरिंग करने का आरोपी मोगा शहर का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या और हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पंजाब और हरियाणा में प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद लोग शादियों और अन्य समारोहों में अक्सर हथियार लेकर जाते हैं और फायरिंग करते हैं। इस तरह की घटनाओं में इन वर्षो के दौरान कई लोगों की मौत हो चुकी है।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending