Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

क्रेनबेरीज की गायिका डोलोरेस ओरिओर्डन का निधन

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस, 16 जनवरी (आईएएनएस)| ‘द क्रेनबेरीज’ बैंड की मुख्य गायिका डोलोरेस ओरिओर्डन का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है।

बीबीसी ने सोमवार को बताया कि 1990 के दशक में ‘लिंगर’ और ‘जॉम्बी’ जैसे गीतों से बैंड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने वाली आयरिश गायिका का अचानक निधन हो गया। उनके पब्लिसिस्ट ने इस बात की पुष्टि की।

उनकी पब्लिसिस्ट ने एक बयान में कहा, आयरिश बैंड ‘द क्रेनबेरिज’ की मुख्य गायिका एक लघु रिकॉर्डिग सत्र के सिलसिले में लंदन में थीं। इस समय इस बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलसि को पार्क लेन में स्थित एक होटल में बुलाया गया, जहां 40-45 वर्ष की उम्र के आसपास की एक महिला मृत अवस्था में थी।

इस समय मौत का कारण नहीं पता चल पाया है।

गायिका के बैंड के मौजूदा सह-कलाकारों नोएल होगन, फर्गल लॉलर और माइक होगन ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

संदेश में कहा गया, वह बेहद प्रतिभाशाली थीं और हम 1989 से उनके जीवन का हिस्सा बने रहने पर खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं।

‘द क्रेनबेरिज’ को 1993 में उनके पहले एल्बम ‘एवरीबडी एल्स इज डूइंग इट, सो वाय कांट वी?’ से अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता मिली थी। दुनिया भर में इसके चार करोड़ रिकॉर्ड बिके थे।

Continue Reading

मनोरंजन

आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका, भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने गानों की वजह से अमर हैं। 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मीं लता मंगेशकर ने जिंदगी अकेले गुजारी। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता ने शादी नहीं की, ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज का जादू दुनियाभर में बिखेरा और भारत की पहचान बढ़ाई। कोमल और दयालु हृदय वालीं लता दी ने लेकिन शादी क्यों नहीं की, ये सवाल लोगों के मन में सालों तक रहा। हालांकि इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया। साल 2011 में लता दी ने इस बात का खुलासा अपने जन्मदिन के दिन किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सब कुछ भगवान की इच्छा के अनुसार होता है। जीवन में जो भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है और जो नहीं होता, वह भी अच्छे के लिए ही होता है।

इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या कभी जीवन में अकेलापन महसूस होता है, खालीपन अखरता है… तब लता मंगेशकर कहा था कि मेरे सारे दोस्त चले गए। नरगिस और मीना कुमार मेरी करीबी दोस्त थीं। हम उनके निधन तक रेगुलर तौर पर टच में रहते थे। एक अन्य दोस्त मेरे देव आनंद भी रहे, जिनके संपर्क में लगातार रही। दोस्तों के जाने के बाद जीवन में खालीपन महसूस होता था। लता मंगेशकर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि घर में वह सबसे बड़ी थीं, इसलिए उन पर जिम्मेदारियों भी कई थीं। ऐसे में कई बार शादी का ख्याल आता भी था तो उस पर अमल नहीं कर सकती थी।

 

Continue Reading

Trending