Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार; ये विधायक बन सकते हैं मंत्री; स्पीकर के लिए ये दो नाम

Published

on

Nitish Kumar Cabinet Expansion

Loading

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राजग के साथ गठबंधन में सरकार बनाने के एक दिन बाद विधानसभा अध्यक्ष के पद और अन्य विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने के लिए जोरदार पैरवी शुरू हो गई है। नीतीश कुमार ने सोमवार को विभागों के बंटवारे के लिए अपने नए मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। कैबिनेट बैठक के बाद एनडीए घटक दलों के नेता विभागों के बंटवारे को लेकर चुप्पी साधे रहे।

सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट सचिवालय सोमवार शाम तक पोर्टफोलियो वितरण से संबंधित अधिसूचना जारी कर सकता है। कैबिनेट बैठक में रविवार को शपथ लेने वाले सभी आठ मंत्री शामिल हुए। नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा, भाजपा के प्रेम कुमार, जदयू नेता श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

‘अब एनडीए छोड़ने का सवाल नहीं’

रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि अब एनडीए छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा,”मैं पहले भी उनके (एनडीए) साथ था। हम अलग-अलग रास्तों पर चले गए, लेकिन अब हम साथ हैं और रहेंगे। मैं जहां (एनडीए) था, वहां वापस आ गया और अब कहीं और जाने का सवाल ही नहीं उठता।”

इस बीच, भाजपा ने राजद का प्रतिनिधित्व करने वाले अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ विधानसभा सचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा है। नोटिस में भाजपा नेताओं ने वर्तमान स्पीकर में विश्वास की कमी व्यक्त की है, क्योंकि नई सरकार सत्ता में आ गई है। प्रस्ताव पर भाजपा के साथ-साथ जदयू के विधायकों ने भी हस्ताक्षर किए।

विधानसभा स्पीकर के लिए ये दो नाम आगे

विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी के पास रहने की उम्मीद है। स्पीकर पद के लिए जिन नामों की चर्चा चल रही है उनमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव और अमरेंद्र प्रताप सिंह का नाम भी शामिल है।

नीतीश कैबिनेट में इन्हें मिल सकती है जगह

भाजपा नेताओं ने सोमवार को संकेत दिया कि अन्य जातियों, अल्पसंख्यक समूहों और महिलाओं से संबंधित विधायकों को जगह देने के लिए एक या दो दिन में कैबिनेट का और विस्तार किया जाएगा। नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, नितिन नबीन, रामप्रीत पासवान, जनक राम, श्रेयशी सिंह और जदयू नेता सुनील कुमार सिंह, मदन सहनी, लेसी सिंह, शीला मंडल, जयंत राज, अशोक चौझरी और संजय झा को जगह मिल सकती है।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending