मुख्य समाचार
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती
मुंबई। गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता और बॉलीवुड के “हीमैन” धर्मेंद्र की तबियत गुरुवार को अचानक खराब गई। जिसके बाद उन्हें ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र की तबियत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है। फिलहाल 79 वर्षीय अभिनेता की हालत के बारे में जानकारी देने से अस्पताल ने इंकार कर दिया है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि धर्मेंद्र 27 मई को ही अस्पताल में भर्ती हो गए थे। उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही थी, जिसके बाद वह अपना रुटीन चेकअप कराने के लिए अस्पताल गए थे, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। उनके परिवार के किसी सदस्य ने भी फिलहाल कोई बयान धर्मेंद्र की सेहत के बारे में नहीं दिया है।
उल्लेखनीय है कि साल 2010 में भी तबियत खराब होने के कारण धर्मेंद्र को चंडीगड के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके कुछ समय बाद उन्हे वहां से छुट्टी मिल गई थी। अपने जमाने के लीजेन्ड्री एक्टर धर्मेंद्र ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। धमेंद्र की संतान बॉबी देओल, सनी देओल, ईशा भी बॉलीवुड स्टार हैं।
नेशनल
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।
घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।
-
आध्यात्म10 hours ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
नेशनल2 days ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
नेशनल1 day ago
हरियाणा ने दिखा दिया, जलेबी फैक्ट्री में नहीं मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है : गौरव भाटिया
-
नेशनल2 days ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
नेशनल1 day ago
जुलाना से जीतीं विनेश फोगाट, बीजेपी के कैप्टन योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हराया
-
नेशनल1 day ago
‘आप’ उम्मीदवार मेहराज मलिक ने जम्मू-कश्मीर के डोडा से दर्ज की जीत, केजरीवाल ने दी बधाई
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, तीन चीनी नागरिकों की मौत, 10 घायल