Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार: भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे डिप्टी CM, नीतीश बोले- सब कुछ ठीक नहीं था

Published

on

Samrat Chaudhary and Vijay Sinha

Loading

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर नीतीश कुमार को बधाई दी है।

डिप्टी CM होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा

नई सरकार में भाजपा नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनेंगे। भाजपा ने राज्य में कुर्मी और भूमिहार वोटों का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया है। इसके अलावा बिहार के विधायकों ने सर्वसम्मति से भाजपा,जदयू और अन्य सहयोगियों के साथ राज्य में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है।

वहीं, इस्तीफा के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पहली प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह शीघ्र ही आगे की रणनीति घोषित करेंगे। कहा कि महागठबंधन सरकार खत्म हो चुकी है। महागठबंधन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। उन्होंने सरकार के कामकाज का RJD द्वारा श्रेय लेने पर नीतीश ने नराजगी जताई।

मुख्यमंत्री ने कहा आइएनडीआइए बनाने और कामकाज आगे बढ़ाने का काफी प्रयास किया लेकिन अन्य लोगों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। नीतीश ने कहा कि आज मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और मैंने राज्यपाल से राज्य में सरकार भंग करने के लिए भी कहा है। यह स्थिति इसलिए आई क्योंकि सब कुछ ठीक नहीं था…मुझे सभी से विचार मिल रहे थे। मैंने उन सभी की बात सुनी। आज सरकार भंग हो गयी है।

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending