Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार: CM नीतीश कुमार पहुंचे खगड़िया, किया इंजीनियरिंग कॉलेज का लोकार्पण

Published

on

CM Nitish Kumar reached Khagaria

Loading

खगड़िया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) समाधान यात्रा के दौरान आज शनिवार सुबह खगड़िया पहुंचे, जहां उन्होंने रौन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का निरीक्षण भी किया।

सुबह 11 बज कर 11 मिनट पर इंजीनियरिंग कॉलेज खगड़िया के लोकार्पण के बाद उन्होंने कंप्यूटर क्लास का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां इंजीनियरिंग कॉलेज बन गया है, वहां हम निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। कई जगह बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई है। खगड़िया का इंजीनियरिंग कॉलेज बहुत अच्छा बना है।

निरीक्षण के दौरान जब मुख्यमंत्री इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में पहुंचे, उस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने ‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे जमकर लगाए।

खगड़िया के पिछड़ा जिला होने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम काम कर रहे हैं। सड़कों का चौड़ीकरण करवाया गया है, जिससे आने-जाने में दिक्कत न हो। यहां हम आते-जाते रहते हैं। बाढ़ की स्थिति आने पर यहां मुस्तैदी से निपटा जाता है।

पहले हम हर जिले में घूमते ही रहते थे लेकिन मार्च में कोरोना आ गया और हम जिलों में नहीं घूम पाए। इसलिए अब हर जिले का दौरा कर रहे हैं। अलौली का रौन पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गृह प्रखंड है।

लोकार्पण के बाद सीएम पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरे बारे में कोई कुछ भी बोले, लेकिन स्मृति शेष रामविलास पासवान के गांव-घर तक जाने का रास्ता मैंने ही बनवाया है।

मुख्यमंत्री के खगड़िया दौरे के दौरान सूबे के वित्त मंत्री विजय चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending