Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सीएम योगी ने किया रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन

Published

on

Loading

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या पहुंचे। यहां सबसे पहले वे हनुमानगढ़ी गए और संकट मोचन के दर्शन किये। यहां से राम जन्मभूमि जाकर उन्होंने रामलला के दर्शन, पूजन-अर्चन व आरती किया।

विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने राम जन्मभूमि में चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति के बारे में जाना। इसके बाद सीएम टेढ़ी बाजार पहुंचे और यहां बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग व निर्माणाधीन दुकानों का निरीक्षण किया।

40 दिन में चौथी बार किया रामलला का दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 40 दिन में तीसरी बार अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन-पूजन किया। इसके पहले 19 अक्टूबर को दीपोत्सव की तैयारी जानने मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे थे। इस दिन उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन किया। इसके उपरांत 23 अक्टूबर को दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी उन्होंने दर्शन किया था। 24 को पुनः मुख्यमंत्री ने रामलला और हनुमानगढ़ी में शीश झुकाकर सुख-समृद्धि की कामना की थी। इसके उपरांत रविवार (27 नवम्बर) को गोरक्षपीठाधीश्वर ने अयोध्या पहुंचने के दौरान दर्शन किया।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बरेली में महिला 16 साल से खा रही थी अपने बाल, मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित

Published

on

Loading

बरेली। यूपी के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। बरेली की एक महिला मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित थी। इस बीमारी में व्यक्ति अपने ही सिर के बाल को नोच-नोचकर खाता है। ऐसी बीमारी को समाज में जादू टोना इस सब नामों से जाना जाता है।

आइए जानते है क्या पूरा मामला

शुक्रवार बरेली के जिला अस्पताल में एक महिला को भर्ती कराया गया। महिला सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली है। ये महिला पिछले 16 सालों से अपने बाल खा रही थी। शुक्रवार को अचानक से महिला के पेट में दर्द उठा और उल्टियां होने लगी। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में ऑपरेशन के वक्त डॉक्टरों ने उसका वीडियो भी बनाया। डॉक्टरों की टीम ने युवती के पेट से बालों का एक बहुत बड़ा गुच्छा निकाला जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर सर्जन डॉ एमपी सिंह, डॉ अंजली सोनी, डॉ मुग्धा शर्मा, डॉ दिग्विजय सिंह, सिस्टर गीता, तनु वर्मा और भावना ने इस जटिल ऑपरेशन को किया।

डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया कि 25 साल में पहली बार इस बीमारी का मरीज मिला है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन काफी जटिल था, लेकिन पूरी टीम ने बहुत मेहनत से इस जटिल ऑपरेशन को पूरा किया। उन्होंने कहा कि अब युवती सही सलामत है।

Continue Reading

Trending