Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

PM फेस के लिए खरगे के नाम पर राजी नहीं कांग्रेस, राहुल गांधी का नाम घोषित करने की मांग

Published

on

Congress not ready to name Kharge for PM face

Loading

बेंगलुरु। लोकसभा चुनाव 2024 में मल्लिकार्जुन खरगे को पीएम फेस के तौर पर पेश करने का प्रस्ताव I.N.D.I. गठबंधन की दिल्ली में हुई मीटिंग में रखा गया था। ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने यह प्रस्ताव रखा था तो लगभग सभी की इस पर सहमति थी। वहीं, यह चर्चा भी चली थी कि यह कांग्रेस के लिए गुगली की तरह है, जो गांधी परिवार से ऊपर किसी अन्य को नेता नहीं मानती। अब कुछ ही दिनों बाद कांग्रेस में अलग सुर दिखने लगे हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को पीएम फेस घोषित करने की मांग की है। सिद्धारमैया ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के पास ही देश की समस्याओं का समाधान करने की क्षमता है। इसलिए राहुल गांधी को ही देश का पीएम बनना चाहिए।’ सिद्धारमैया ने गुरुवार को कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के मौके पर बेंगलुरु में यह बात कही।

उनका यह बयान I.N.D.I. अलायंस की मीटिंग में आए प्रस्ताव के उलट है। उस मीटिंग में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने खरगे का नाम रखा था। हालांकि खुद खरगे ने मीटिंग के बाद कहा था कि अभी पीएम फेस की बात नहीं करनी चाहिए। इस पर तो बाद में चर्चा होगी। उससे पहले हमें ज्यादा से ज्यादा सांसदों को जिताना होगा।

कर्नाटक के सीएम ने कहा कि देश में किसी ने भी राहुल गांधी की तरह मेहनत नहीं की है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा जैसा मिशन लॉन्च किया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अब भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने का फैसला लिया है। यह न्याय यात्रा होगी क्योंकि देश में ज्यादातर लोगों को न्याय नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि देश में पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को न्याय देने की जरूरत है। इसलिए राहुल गांधी यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। सिद्धारमैया ने कहा कि विपक्षी दलों को सारे मतभेद भुला देने चाहिए और कांग्रेस के नेतृत्व में 2024 का चुनाव लड़ना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हिंदुत्व के एजेंडे को बढ़ाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व में अंतर है। सिद्धारमैया ने कहा, ‘हिंदुत्व और हिंदू अलग-अलग हैं। मैं हिंदू हूं। क्या हमने अपने गांवों में राम मंदिर नहीं बना रखे हैं? क्या हम भगवान राम को नहीं पूजते? उनका भजन नहीं करते?

मैं अकसर अपने गांव में भजनों में जाता हूं। क्या हम हिंदू नहीं हैं। हम भी हिंदू हैं लेकिन भाजपा हिंदुत्व की बात करती है, जो अलग है।’ बता दें कि सिद्धारमैया ने 2019 में भी राहुल गांधी का नाम पीएम के चेहरे के तौर पर आगे बढ़ाया था।

नेशनल

जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ दशकों तक भेदभाव होता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यहां भेदभाव होता रहा। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। अब यहां लोग फिर से वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

पीएम ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है: पीएम

पीएम ने कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकलेगा।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चरणों में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

Continue Reading

Trending