Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में कोरोना की स्पीड पर लगा ब्रेक, पिछले 24 घंटे में 8,727 नए मामले आए सामने

Published

on

Loading

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,79,581 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने का प्रतिशत 90.60 हो गया है। प्रदेश में अब तक कुल 4,52,31,090 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 8,727 नये मामले आये हैं। अब तक 14,83,249 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1,36,342 एक्टिव मामलों में से 99,891 व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं, इसके अतिरिक्त अन्य मरीज सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे है।

श्री प्रसाद ने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,77,548 क्षेत्रों में 6,24,287 टीम दिवस के माध्यम से 3,51,05,432 घरों के 16,79,99,716 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष वाले लोगों के साथ-साथ 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का वैक्सीनेशन चल रहा है। अब तक 1,19,42,983 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई तथा पहली डोज वाले लोगों में से 32,81,544 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इस प्रकार कुल 1,52,24,527 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 23 जनपदों में अब तक 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग को एक दिन में 1,12,309 तथा अब तक 5,27,193 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि गांव में निगरानी समितियों द्वारा लोगों के घर-घर जाकर कोविड लक्षण की जानकारी की जा रही है। इस अभियान के तहत निगरानी समिति 79,512 गांवा में पहुँची है। जिसमें से 28,742 गांव में संक्रमण मिला है। उन्होंने बताया कि े 68 प्रतिशत गांव अभी संक्रमण से बचे हैं। इन गांवों में संक्रमण न फैले इसके लिए ग्राम निगरानी समितियों को और सतर्क एवं सावधान रहने के निर्देश दिए गये हैं।
श्री प्रसाद ने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।

प्रादेशिक

कर्नाटक: कांस्टेबल ने एसपी ऑफिस के बाहर की पत्नी की हत्या, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के हासन जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने एसपी ऑफिस के बाहर ही अपनी पत्नी की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब ममता अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने एसपी कार्यालय आई थी।

इससे गुस्साए लोकनाथ ने घात लगाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिसकर्मियों के अलावा कई लोग भी मौजूद थे। हालांकि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ममता ने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देक‍र आरोपी पुलिस कांस्टेबल मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकनाथ और ममता की शादी को 17 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं। दंपति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। चार दिन पहले ही दोनों के बीच बहस हुई थी।

 

Continue Reading

Trending