Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल के आध्यात्मिक व पर्यटक स्थलों के विकास पर योगी सरकार का फोकस

Published

on

Loading

लखनऊ/ चित्रकूट। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार का प्रदेश में पर्यटन विकास पर सर्वाधिक जोर है। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी के विजन अनुसार, प्रदेश तेजी से एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में, पर्यटन के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश के मोस्ट फेवर्ड डेस्टिनेशन के तौर पर स्थापित हो रहा है। प्रदेश देश तथा विदेश के सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और इस प्रक्रिया में और बढ़ोत्तरी हो इसलिए योगी सरकार द्वारा विभिन्न मंडलों में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में, चित्रकूट मंडल के जिलों में भी पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख विकास व निर्माण कार्यों को गति देने की रूपरेखा तय कर ली गई है।
परियोजना के अंतर्गत चित्रकूट के प्रसिद्ध रामघाट के सौंदर्यीकरण, विकास व चौड़ीकरण की प्रक्रिया को 18.30 करोड़ की लागत से पूरा किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, चित्रकूट के लालापुर व बांदा में कलिंजर फोर्ट के समीप टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, महोबा में सालट फोर्ट के समीप पार्किंग व टूरिस्ट फैसिलिटीज को बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, चित्रकूट के चर स्थित सोमनाथ मंदिर व हमीरपुर के पातालेश्वर मंदिर में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने तथा चित्रकूट में वाल्मीकि आश्रम के समीप म्यूजियम के निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा किए जाने पर फोकस किया जा रहा है। इन सभी निर्माण व विकास कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है।

सांस्कृतिक व शहरी कायाकल्प की मिसाल बनेगा रामघाट का सौंदर्यीकरण

सीएम योगी के विजन अनुसार, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित रामघाट पर बड़े स्तर पर सौंदर्यीकरण प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। यह कार्य इस प्रकार होगा कि यह सांस्कृतिक व शहरी कायाकल्प की मिसाल पेश करेगा। मान्यता है कि यह वही स्थल है जहां गोस्वामी तुलसीदास जी को प्रभु श्रीराम के दर्शन हुए थे। ऐसे में, इस स्थल की आध्यात्मिक व ऐतिहासिक महत्व को संरक्षित करते हुए उसे मॉडर्न सिविक एमेनिटीज से युक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना के अंतर्गत रामघाट पर 18.30 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण, चौड़ीकरण संपर्क मार्ग के सुधार व विस्तारीकरण व पर्यटक सुविधाओं के निर्माण व विकास प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इस कार्य को वर्षा अवधि के अतिरिक्त 2 वर्षों की समयावधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर समेत विभिन्न परियोजनाओं पर होगा काम

परियोजना के अंतर्गत चित्रकूट के लालापुर व बांदा में कलिंजर फोर्ट के समीप टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर तथा महोबा में सालट फोर्ट के समीप पार्किंग व टूरिस्ट फैसिलिटीज को बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा। लालापुर में टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर संबंधी कार्यों को 7.01 करोड़ की लागत से जबकि व बांदा में कलिंजर फोर्ट के समीप 3.83 करोड़ रुपए की लागत से कार्यों को पूरा किया जाएगा। इन दोनों कार्यों को वर्षा अवधि के अतिरिक्त 12 व 9 महीनों की समयावधि में पूरा किया जाएगा। वहीं, महोबा के सालट फोर्ट के समीप पार्किंग व टूरिस्ट फैसिलिटीज के विकास को वर्षा अवधि के अतिरिक्त 9 महीने में 3.81 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा। चर में सोमनाथ महादेव मंदिर में वर्षा अवधि के अतिरिक्त 9 महीनों की समयावधि में टूरिस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर व विकास कार्यों को 1.48 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा। वहीं, हमीरपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर में पर्यटन विकास प्रक्रिया को 6 महीने के अंदर 68.86 लाख रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा। इसी प्रकार, चित्रकूट में वाल्मीकि आश्रम के समीप म्यूजिमय के निर्माण कार्यों को भी जल्द पूरा किए जाने पर फोकस किया जा रहा है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कांग्रेस का ढांचा वैसे ही जर्जर हो चुका है, जैसे अयोध्या में बाबरी ढांचाः सीएम योगी

Published

on

Loading

जींद/सोनीपत/करनाल | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हरियाणा के चुनावी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने नरवाना, राई और असंध विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा की। योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों के बलबूते हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने का आह्वान किया। कांग्रेस-इनेलो, बसपा व आम आदमी पार्टी उनके निशाने पर रही। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने असंध में कहा कि कांग्रेस का ढांचा वैसे ही जर्जर हो चुका है, जैसे अयोध्या में बाबरी ढांचा। इसे ऑक्सीजन दोगे तो यह सुरक्षा में सेंध लगाएगी। सीएम कांग्रेस, इनेलो, आप और बसपा पर हमलावर रहे।

कांग्रेस व इनेलो ने किया भारत की आस्था का अपमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा नरवाना से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण कुमार बेदी के पक्ष में हुई। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में पांच सौ वर्ष का इंतजार समाप्त हुआ और रामलला विराजमान हो चुके हैं। 1947 में आजादी के बाद पं. जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री बने थे। वे भी राम मंदिर बना सकते थे। उस समय विवाद भी इतना नहीं था। आजादी के तत्काल बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाया तो इसके जिम्मेदार सेक्युलरिज्म का लबादा जोड़ने वाले दल हैं। प्रभु राम के नाम से कांग्रेस व इनेलो को परेशानी होती थी। इनका प्रयास भारत की आस्था व महापुरुष का अपमान करना था। भाजपा ने विवाद समाप्त कराए और राम मंदिर का निर्माण कराया।

परिवारवाद में मस्त है कांग्रेस व इनेलो

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया। कांग्रेस व इनेलो परिवारवाद में मस्त हैं। यह कभी प्रभु श्रीराम-श्रीकृष्ण तो कभी आंबेडकर का अपमान करते हैं। सत्ता मिलने पर अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार, सुरक्षा में सेंध व दंगा कराते हैं। यही कारण है कि सबसे लंबे समय तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नाम पर नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के नाम पर विकास योजनाओं का नामकरण करती थी। बच्चा पैदा बाद में होता था, पहले उनके नाम पर एयरपोर्ट व स्टेडियम का नाम रख दिया जाता था। इनेलो का हरियाणा के बाहर कोई अस्तित्व नहीं है। इन्हें वोट देना बेकार है।

सत्ता के समय मंदिरों से भी पैसे लेते थे कांग्रेस व इनेलो वाले

सीएम ने कहा कि कांग्रेस व इनेलो को सत्ता मिली थी तो लूट धड़ल्ले से होती थी। यह लोग हिंदू मंदिरों से पैसा ले लेते थे। कोरोना में कांग्रेस व इनेलो के नेता गायब थे, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता ‘सेवा ही संगठन’ के नारे संग सरकार के साथ मिलकर जनता की सेवा के लिए तत्पर था। सीएम योगी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना, मां शबरी के नाम पर रसोई घर बने तो बाबा साहेब आंबेडकर के पंच तीर्थों का निर्माण किया गया।

कांग्रेस-इनेलो को वोट बैंक की चिंता, हिंदुओं की नहीं

सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हिंदू मारे-काटे जा रहे हैं। हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। इनके मुख से एक भी शब्द नहीं निकल रहा है। बांग्लादेश में जिन हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है, उनमें 90 फीसदी से अधिक दलित हैं। कांग्रेस को वोट बैंक की चिंता है, हिंदुओं की नहीं। चुनाव में कांग्रेस, इनेलो व निर्दलीय जाति के नाम पर आएंगे, लेकिन यह बिना पेंदी के लोटे हैं। इनका अपना कोई अस्तित्व-वजूद व विकास की विजन नहीं है। इनकी नीयत और राष्ट्र के प्रति नीति भी अच्छी नहीं है। भाजपा ने जो कहा, वह करके दिखाया।

योगी की अपील-विकास की बहार हो, नायब सिंह सैनी की सरकार हो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गहलावत के समर्थन में जनआशीर्वाद रैली की। सीएम ने रैली से पहले राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की अश्वारोही प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी की। बोले कि महाराणा प्रताप ने सबसे बड़ी विदेशी हुकुमतों को चुनौती दी थी। उनकी लड़ाई सत्ता की नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वदेश व स्वधर्म की थी। सीएम ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व की चर्चा की। बोले कि मेवाड़ व चित्तौड़गढ़ के स्वाभिमान की रक्षा करते हुए उन्होंने स्वधर्म के लिए कार्य किया था। उन्होंने समाज को जोड़ा था। जहां भामाशाह-महाराणा प्रताप जैसे महावीर होंगे, उस देश का कोई बालबांका नहीं कर सकता है। यह चुनाव भी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाने की लड़ाई है। आपने डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में बदले हरियाणा की तस्वीर को देखा होगा।

कांग्रेस ने नक्सलवाद-उग्रवाद को पनपाया, भाजपा इसका सफाया कर रही

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस-इनेलो, आम आदमी पार्टी के एजेंडे में देश, आम नागरिक, गांव, नौजवान-किसान, महिलाएं नहीं हैं। इनका एजेंडा बांटो और राज करो का संकीर्ण एजेंडा है। कांग्रेस ने कश्मीर में धारा-370 लगाई थी। जनसंघ ने सबसे पहले इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। पीएम मोदी ने धारा-370 हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया। कांग्रेस का डीएनए है, जो आतंकवाद व नक्सलवाद को पनपाया है, लेकिन भाजपा उसका सफाया कर रही है। कांग्रेस को मुस्लिम वोट चाहिए, इसलिए धारा-370 नहीं हटाई। कांग्रेस क्षेत्र व भाषा के आधार पर देश का बांटने वाली पार्टी है।

इनेलो परिवारवाद और ‘आप’ जेल-बेल के चक्कर में पड़ी है

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के खिलाफ शत्रुता रखने वाली है, इनेलो परिवारवाद से जुड़ी है। आम आदमी पार्टी जेल और बेल के चक्कर में पड़ी है। वादाखिलाफी इनकी पहचान बन चुकी है तो दूसरी तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सुरक्षा व समृद्धि का बेहतर कार्य करके दिखाया। कांग्रेस व इनेलो का भाई-भतीजावाद, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, वसूली किसी से छिपी नहीं है, लेकिन हरियाणा अब परिवारवाद-भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि मनोहर लाल खट्टर व नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास का केंद्र बिंदु बनकर उभरा है। देश में तीन खेल विश्वविद्यालय बन रहा है। एक हरियाणा और दूसरा यूपी में बन रही है।

कांग्रेस के समय चीन-पाकिस्तान हमारी सीमा में घुसते थे

सीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले यहां का नौजवान सीमा पर शहीद हो गया था। देश की सुरक्षा के लिए हरियाणा का जवान जान की बाजी लगाता है। कांग्रेस के समय चीन-भारत हमारी सीमा में घुसते थे। आज उन्हें वे घुसेंगे तो पिटेंगे। भारत के बहादुर जवान पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए उनके आतंकी कैंप को नष्ट करते हैं। हरियाणा में अब जाति की नहीं, विकास, रोजगार, सुरक्षा, आवास, राशन, एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज की बात होती है। सीएम ने अपील की कि विकास की बहार हो, नायब सिंह सैनी की सरकार हो।

विदेशों में सिखों को गाली देते हैं राहुल गांधी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीसरी जनसभा में असंध विधानसभा क्षेत्र से योगेंद्र राणा को जिताने की अपील की। जेजेपी उम्मीदवार ने यहां सीएम योगी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सीएम योगी ने कहा कि हरियाणा के लिंगानुपात को देखकर पता चलता है कि कांग्रेस शासन में यहां बेटी-बहनों के साथ अत्याचार होता था। 2014 से पहले सबसे खराब स्थिति हरियाणा की थी, लेकिन आज 1000 पुरुषों पर 900 महिलाएं हैं। करनाल में हरियाणा की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी खुल चुकी है। हरियाणा में खेल विश्वविद्यालय भी है। हरियाणा परिवारवाद का नहीं, विकास का नया मॉडल बनकर उभरा है।
सीएम ने कहा कि पाकिस्तान में ननकाना साहिब कॉरिडोर बनाने के लिए कांग्रेस ने रोड़ा अटकाया था, वहां आज भी गुरु गोविंद सिंह महराज के प्रकाश पर्व पर हरिकीर्तन नहीं करने दिया जाता है। कांग्रेस का इतिहास तो कत्लेआम का रहा है। 1984 में सिख बंधुओं के साथ क्या हुआ, किसी से छिपा नहीं है। राहुल गांधी विदेशों में सिखों को गाली दे रहे थे। जो कांग्रेस महान गुरुओं की परंपरा का अपमान कर रही हो, जिस कांग्रेस के नेता बाहर भारत का अपमान करते हों। उस कांग्रेस से आस्था का सम्मान की उम्मीद बेमानी है। जनता ने कांग्रेस को उसके हालात पर पहुंचा दिया है। देश के संकट के समय राहुल गांधी को नानी याद आती हैं, भारत की 140 करोड़ जनता नहीं।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस का ढांचा वैसे ही जर्जर हो चुका है, जैसे अयोध्या में बाबरी ढांचा। रामभक्त कहते थे कि एक धक्का और दो, बाबरी ढांचा तोड़ दो। इस नारे के साथ गुलामी का ढांचा भी ध्वस्त हुआ। बाबरी ढांचा ध्वस्त हुआ तो अयोध्या में राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ। सीएम ने चेताया कि यह लोग जाति की राजनीति करके विभाजन करना चाहते हैं। बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे। कोई माई का लाल बाल बांका नहीं कर पाएगा। योगी ने कहा कि आबादी का सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले हर तीसरे दिन दंगे होते थे, लेकिन पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने साढ़े सात वर्ष में उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त करा दिया। दंगा करने वाले जानते हैं कि सात पुश्तों की कमाई जब्त होकर गरीबों में वितरित हो जाएगी। यूपी की तरह ही हरियाणा में भी सबके साथ, सबके विकास के अनुरूप कार्य हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस का हाथ हालात को और बिगाड़ेगा। 1984 में सिखों की हत्या के लिए कटघरे में खड़ी कांग्रेस को स्वीकार न करें। कांग्रेस अंतिम सांस गिन रही है। ऑक्सीजन दोगे तो बिसबेल फैलकर सुरक्षा में सेंध लगाएगी। कांग्रेस, बसपा, इनेलो एक ही थैले के चट्टे-बट्टे हैं। यह आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं। इनका एक ही एजेंडा है बांटो और राज करो। हमें बंटना नहीं, बल्कि एकजुट होकर विकसित भारत के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में नायब सिंह सैनी सरकार को लाना है।

Continue Reading

Trending