Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

यू ट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में होंगे शामिल, मनोज तिवारी के साथ दिल्ली गए

Published

on

Loading

पटना। यूट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के साथ वह दिल्ली गए हैं जहां वह आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी मां के कहने पर मैंने ये फैसला लिया है। वैसे भी मेरी विचारधारा भारतीय जनता पार्टी से मिलती है।

बीते साल मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में हुए कथित हिंसा मामले को लेकर गिरफ्तारी हुई थी। उस समय मनीष कश्यप पूरे देश में लोगों की सहानुभूति लेने में कामयाब रहे थे। पहले तो मनीष को तमिनलाडु में गिरफ्तार किया गया और फिर वहां से जमानते मिलने के बाद उनको बिहार पुलिस द्वारा पटना के बेऊर जेल में रखा गया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद मनीष कश्यप को जेल से रिहाई मिली।जेल से निकलने के बाद ही मनीष ने ये ऐलान किया था कि वो जल्दी ही संसद में पहुंचकर बिहार के लोगों की आवाज बनेंगे।

निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया था ऐलान:

पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट पर जहां एक तरफ बीजेपी के उम्मीदवार डॉक्टर संजय जयसवाल चुनाव लड़ रहे थे तो वहीं कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार मदन मोहन तिवारी को बनाया था। इन दोनों के बीच एक मनीष कश्यप चुनाव मैदान में अपने भाग्य को आजमा रहे थे। लोगों से जनसंपर्क में थे। जिस वजह से भारतीय जनता पार्टी की परेशानी बढ़ गई थी। अब बीजेपी ने उन्हें पार्टी में शामिल करने के लिए दिल्ली बुलाया है, वह आज बीजेपी में शामिल होंगे।

 

नेशनल

आज की कांग्रेस में नफरत का भूत घुस चुका है: पीएम मोदी

Published

on

Loading

महाराष्ट्र/वर्धा। शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा में प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर हमला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता विदेशों में बैठकर देश का अपमान करते है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के हालिया अमेरिका दौरे पर कही गई बातों पर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं की देश-भक्ति की भावना मर चुकी है। आज की कांग्रेस में नफरत का भूत घुस चुका है। विदेशी धरती पर कांग्रेस के लोगों की भाषा देखिए, उनका देश विरोधी एजेंडा, समाज को तोड़ने की बातें, देश की संस्कृति का अपमान, ये वो कांग्रेस है जिसे ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ और ‘अर्बन नक्सल’ के लोग चला रहे हैं।

कांग्रेस मतलब बेईमान, झूठ, धोखा

पीएम मोदी ने कहा कि इन्हें गणेश पूजा से भी दिक्कत है। हमने देखा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने कैसे गणेश की मूर्ति को पुलिस वैन में रखा है। पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस का मतलब झूठ, धोखा और बेईमानी है। उन्होंने तेलंगाना में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन अब किसान अपना कर्ज माफ करवाने के लिए भटक रहे हैं। आज वो पुरानी कांग्रेस नहीं रही। आज अगर देश में सबसे बेईमान और भ्रष्ट पार्टी कोई है, तो वो कांग्रेस पार्टी है। अगर देश में सबसे भ्रष्ट परिवार कोई है, तो वो कांग्रेस का राजपरिवार है।

Continue Reading

Trending