Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अफ्रीका को 10 अरब डॉलर ऋण देगा भारत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन अफ्रीका को 10 अरब डॉलर का ऋण देने की घोषणा की। यह मौजूदा ऋण कार्यक्रम के अतिरिक्त होगा। मोदी ने कहा, “अफ्रीकी देशों के साथ भारत की साझेदारी को मजबूती देने के लिए अगले पांच साल में अफ्रीका को 10 अरब डॉलर का रियायती ऋण मुहैया कराया जाएगा, जो मौजूदा ऋण कार्यक्रम से अलग होगा।

मोदी ने भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन अफ्रीकी महाद्वीप को 60 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता और भारत में अफ्रीकी देशों के छात्रों को 50,000 छात्रवृत्तियां देने का वादा भी किया।

उन्होंने कहा, “हम 60 करोड़ डॉलर की बड़ी आर्थिक सहायता भी प्रदान करेंगे, जिसमें भारत-अफ्रीका विकास कोष का 10 करोड़ डॉलर और भारत-अफ्रीका स्वास्थ्य कोष का एक करोड़ डॉलर शामिल होगा।”

उन्होंने कहा, “इसमें अगले पांच साल में भारत में 50,000 छात्रवृत्तियां भी शामिल होंगी। इससे पैन अफ्रीका ई-नेटवर्क और अफ्रीकी देशों में कौशल एवं प्रशिक्षण संस्थानों के विस्तार में मदद मिलेगी।”

 

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending