प्रादेशिक
आप कार्यकारिणी की बैठक में सोमनाथ मसले पर चर्चा
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2015/09/somnathbharti1.jpg)
नई दिल्ली। पार्टी के आंतरिक मामलों पर विचार-विमर्श करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक यहां गुरुवार को पार्टी संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर शुरू हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आप विधायक सोमनाथ भारती का मामला भी बैठक का एजेंडा है।
आप से जुड़े एक सूत्र ने पहचान गुप्त रखने का आग्रह करते हुए बताया, “राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सभी आंतरिक मामलों को उठाया गया है। बैठक के दौरान सोमनाथ भारती से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।” मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा था कि पुलिस से ‘भागते फिर रहे’ भारती पार्टी और अपने परिवार के लिए शर्मिदगी की वजह बन रहे हैं और उन्हें पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर देना चाहिए।
केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “सोमनाथ को आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। वह भागते क्यों फिर रहे हैं? वह जेल जाने से इतना क्यों घबरा रहे हैं? वह अब पार्टी और अपने परिवार के लिए शर्मिदगी की वजह बन रहे हैं।” दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक सोमनाथ भारती पर पत्नी लिपिका मित्रा ने घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया है। इस मामले में मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। सोमनाथ ने अब सर्वोच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उनका कहना है कि जब तक फैसला नहीं आ जाता, वह आत्समर्पण नहीं करेंगे।
उत्तर प्रदेश
सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश- धनाभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/65e45a1ce372d-cm-yogi-noida-in-gorakhpur-030811858-16x9-1.webp)
लखनऊ| सबका साथ, सबका विकास’ को चरितार्थ करते हुए आचार संहिता हटने के तत्काल बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसमस्याओं के समाधान में जुट गए। आचार संहिता हटते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने छह जून को लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। उनकी मंशा के अनुरूप पीड़ितों की समस्याओं का समाधान तत्काल शुरू हुआ। वहीं इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए पीड़ितों को भी राहत देते हुए समयसीमा के भीतर अस्पताल के लिए राशि जारी कर दी गई। महज 26 दिन के भीतर 3749 मरीजों को इलाज के लिए 78.31 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई।
3749 लोगों को 78.31 करोड़ से अधिक की मदद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘जनता दर्शन’ के साथ ही जनप्रतिनिधियों के पत्र पर भी पीड़ित लोगों को रिपोर्ट के आधार पर धनराशि जारी की गई है। छह जून से पहली जुलाई के मध्य 3749 पीड़ितों को 78 करोड़, 31 लाख, 54 हजार 134 रुपये जारी किए गए। महज 26 दिन में यह राशि जारी होने से सभी वर्गों के पीड़ितों को किडनी, कैंसर, ब्रेन हैमरेज, ऑपरेशन समेत कई जटिल बीमारियों के इलाज में मदद मिली।
जून में चार दिन लखनऊ में स्वयं भी ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे सीएम योगी
‘जनता दर्शन’ सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक उनके सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम चलता है। समय-समय पर सीएम खुद भी लखनऊ और गोरखपुर में ‘जनता दर्शन’ करते हैं। जून माह में सीएम ने अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर छह जून, आठ जून, 20 जून और 30 जून को स्वयं आमजन की समस्याओं को सुनकर समयसीमा के भीतर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
-
मुख्य समाचार1 day ago
डेली लाइफ में ऐड करें ये एंटी-एजिंग ड्रिंक्स, स्किन को बनाएं यूथफुल
-
खेल-कूद2 days ago
वर्ल्ड कप जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई तो रोहित शर्मा ने बोला थैंक्स, जानें और क्या कुछ कहा
-
खेल-कूद2 days ago
भयंकर तूफान के बाद बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया, एयरपोर्ट बंद, सभी खिलाड़ी होटलों में कैद
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को बताया अवैध
-
राजनीति2 days ago
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने दी बधाई
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
बारबडोस से आज भारत वापसी के लिए उड़ान भरेगी टीम इंडिया, दिल्ली में इस समय होगी लैंडिंग
-
नेशनल1 day ago
80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं है : अखिलेश यादव
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
इंडोनेशिया में बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान कोर्ट पर चीन के युवा खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत