Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

एग्जिट पोल : केजरीवाल की आंधी में उड़ी भाजपा, ‘आप’ पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार

Published

on

दिल्ली-विधानसभा,मतदान,परिणामों,आम-आदमी-पार्टी,भाजपा,पार्टी,सी-वोटर,प्रतिद्वंद्वी

Loading

नई दिल्ली | दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान समाप्त होने के बाद एक्जिट पोल के परिणामों के अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे है और दिल्ली में उसकी सरकार बनने की पूरी संभावना है। इंडिया टुडे-सिसरो पोल ने आप को 35-43 सीटें दी हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 23-29 और कांग्रेस को तीन से पांच सीटें दी है।किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 70 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 36 सीटों की आवश्यकता होगी। अपराह्न् तीन बजे तक हुए मतदान के आधार पर सी-वोटर के एक्जिट पोल में आप को 31-39 सीटें दी गई हैं, जबकि भाजपा को 27-35 और कांग्रेस को दो से चार सीटें।  दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप और भाजपा को प्रमुख प्रतिद्वंद्वी माना गया है।
पार्टी इंडिया टीवी-सीवोटर एबीपी-नीलसन इंडिया टुडे-सिसरो
आम आदमी पार्टी 31-39 39 35-43
भारतीय जनता पार्टी 27-35 28 23-29
कांग्रेस 2-4 3 3-5

 

उत्तर प्रदेश

कौन है भोले बाबा, जिनके सत्संग में मची भगदड़ में गई सैकड़ों जानें

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में बाबा भोले के सत्संग में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 121 तक पहुंच गई है। जबकि 200 से ज्यादा घायल हैं। मृतकों में अभी कईयों की पहचान नहीं हो पाई है। इसके लिए प्रशासन की ओर मृतकों की सूची जारी की गई है। इस बीच एक सवाल उठने लगा है कि आखिर वह भोले बाबा कौन है, जिनका सत्संग सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थें।भोले बाबा के नाम से विख्यात बाबा पश्चिमी यूपी में काफी लोकप्रिय हैं। इनका सत्संग सुनने के लिए आसपास के राज्यों से भी लोग आते हैं और लाखों की संख्या में उनके अनुयायी हैं।

भोले बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ था। पटियाली तहसील में गांव बहादुर में जन्मे भोले बाबा खुद को गुप्तचर यानी इंटेलीजेंस ब्यूरो का पूर्व कर्मचारी बताते हैं। उनका दावा है कि 26 साल पहले सरकारी नौकरी छोड़ धार्मिक प्रवचन करने लगे। उनका दावा है कि 18 साल की नौकरी से VRS लेने के बाद भगवान से साक्षात्कार हुआ। नौकरी से त्यागपत्र देकर सूरज पाल साकार विश्व हरि भोले बाबा बन गए। पटियाली में अपना आश्रम बनाया। गरीब और वंचित समाज में तेजी से प्रभाव बनाने वाले भोले बाबा के अनुयायियों की संख्या लाखों में है। बताया जाता है कि कई IAS-IPS भी उनके भक्त हैं। उनके सत्संग नें बड़े नेता और अधिकारी भी पहुंचते हैं। भोले बाबा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत देशभर में लाखों अनुयायी हैं।

आपको बता दें कि भोले बाबा अन्य लोगों की तरह भगवाधारी ना होकर सफेद सूट और सफेद जूता पहनते हैं। इसके उलट बाबा के सेवादार काले कपड़ों में दिखाई देते हैं। ये सेवादार प्रत्येक मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी जैसे भोजन, पानी और ट्रैफिक संभालते हैं। बाबा की खासियत है कि भले ही उनके सोशल मीडिया पर ढेरों फालोवर ना हों लेकिन जमीनी स्तर पर बाबा के लाखों भक्त हैं।

Continue Reading

Trending