Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर घाटी में 83वें दिन भी बंद

Published

on

कश्मीर

Loading

कश्मीर श्रीनगर| कश्मीर घाटी में गुरुवार को लगातार 83वें दिन भी बंद है, जिसे देखते हुए श्रीनगर और अन्य क्षेत्रों में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अलगाववादियों ने विरोध प्रदर्शन को एक और सप्ताह बढ़ाते हुए छह अक्टूबर तक करने का ऐलान किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घाटी में कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगाया गया है।

मुख्य बाजार, सार्वजनिक परिवहन और अन्य व्यवसाय का कामकाज भी ठप है। घाटी में नौ जुलाई से जारी अशांति के कारण स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों सहित सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं।

इस अवधि के दौरान संघर्ष में करीब 87 नागरिकों की मौत हो चुकी है और लगभग 12,000 नागरिक और सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

नेशनल

मानहानि केस में सांसद संजय राउत को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने सुनाई सजा, 15 दिन की जेल और 25 हजार का जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। मानहानि केस में सांसद संजय राउत को दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की जेल की सजा और 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट ने राउत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मेधा ने उन पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मेधा सोमैया की अर्जी पर मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने शिवसेना सांसद को इस मामले में दोषी पाया।

क्या है पूरा मामला

मामला साल 2022 का है। संजय राउत ने मेधा सोमैया पर मुलुंड में शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद किरीट सोमैया ने संजय राउत को इस आरोप का सबूत देने की चुनौती दी थी। मगर संजय राउत द्वारा कोई सबूत नहीं देने पर मेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। सोमैया ने आरोप लगाया कि राउत ने अगले दिन 16 अप्रैल को आरोपों को दोहराते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को इंटरव्यू दिया। उन्होंने अपने दावों के समर्थन में अदालत को राउत के इंटरव्यू की वीडियो क्लिप सौंपी। सोमैया ने कहा कि आरोपों को प्रमुख समाचार चैनलों द्वारा व्यापक रूप से प्रसारित किया गया था। हमारी छवि को खराब करने की कोशिश की गई।

Continue Reading

Trending