Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर में लगातार 74वें दिन भी बंद

Published

on

कश्मीर

Loading

कश्मीरश्रीनगर| कश्मीर में मंगलवार को लगातार 74वें दिन भी बंद का माहौल है। प्रशासन ने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीनगर और अन्य जिलों में सुरक्षाबलों की तैनाती की है। पुलिस का कहना है कि कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, शोपियां जिले में सोमवार को 13 वर्षीया एक बच्ची खुशबू की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हालांकि क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में उसकी मौत का कोई संबंध नहीं है।

शोपियां और अनंतनाग जिलों में सोमवार को दो स्कूलों में आग लग गई। पुलिस का कहना है कि उपद्रवियों ने स्कूलों में आग लगा दी जबकि नागरिकों का कहना है कि सुरक्षाबलों द्वारा फेंके गए आंसू गैस के गोलों से आग लगी है।

घाटी में सभी शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक परिवहन के साधन, मुख्य बाजार और अन्य प्रतिष्ठान बंद हैं। गौरतलब है कि घाटी में नौ जुलाई से शुरू हुई अशांति में अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 11,500 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

नेशनल

मानहानि केस में सांसद संजय राउत को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने सुनाई सजा, 15 दिन की जेल और 25 हजार का जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। मानहानि केस में सांसद संजय राउत को दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की जेल की सजा और 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट ने राउत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मेधा ने उन पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मेधा सोमैया की अर्जी पर मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने शिवसेना सांसद को इस मामले में दोषी पाया।

क्या है पूरा मामला

मामला साल 2022 का है। संजय राउत ने मेधा सोमैया पर मुलुंड में शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद किरीट सोमैया ने संजय राउत को इस आरोप का सबूत देने की चुनौती दी थी। मगर संजय राउत द्वारा कोई सबूत नहीं देने पर मेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। सोमैया ने आरोप लगाया कि राउत ने अगले दिन 16 अप्रैल को आरोपों को दोहराते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को इंटरव्यू दिया। उन्होंने अपने दावों के समर्थन में अदालत को राउत के इंटरव्यू की वीडियो क्लिप सौंपी। सोमैया ने कहा कि आरोपों को प्रमुख समाचार चैनलों द्वारा व्यापक रूप से प्रसारित किया गया था। हमारी छवि को खराब करने की कोशिश की गई।

Continue Reading

Trending