Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ग्रीस संसद में तीसरे बेलआउट समझौते को मंजूरी

Published

on

Loading

एथेंस| ग्रीस की संसद ने तीसरे बेलआउट समझौते के मसौदे को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। बीबीसी की रपट के मुताबिक, करीब 85 अरब यूरो (95 अरब डॉलर) के तीसरे बेलआउट की एवज में ग्रीस ने कर बढ़ाने और खर्च घटाने की शर्त स्वीकार कर ली है।

यूरोजोन के सदस्य देशों के वित्त मंत्री शुक्रवार को ही इस समझौते पर चर्चा कर रहे हैं।

संसद में समझौते के पक्ष में 222 और विपक्ष में 64 मत पड़े। जबकि 11 सदस्य अनुपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास सरकार के लिए चिंता की बात यह रही कि सत्ता पक्ष के 31 सदस्यों ने विरोध में मतदान किया और मतदान से अनुपस्थित रहने वाले सभी 11 सदस्य भी सत्ता पक्ष के ही थे।

सूत्रों के मुताबिक, सिप्रास अगले सप्ताह संसद में विश्वास मत पेश कर सकते हैं।

ग्रीस को 20 अगस्त तक यूरोपीय केंद्रीय बैंक को लगभग 3.2 अरब यूरो (करीब 3.5 अरब डॉलर) कर्ज चुकाना है।

यदि यह समझौता नहीं हो पाता, तो यूरोपीय केंद्रीय बैंक ग्रीस के बैंकों को आपात कोष देने से मना कर सकता था।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending