प्रादेशिक
चंदौली एआरटीओ केस में 3 आईएएस पर हो कार्रवाई : नूतन ठाकुर
![एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर, नूतन ठाकुर, चंदौली एआरटीओ आरएस यादव](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2017/06/ARTO_RSYADAV.jpg)
एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने चंदौली के गिरफ्तार एआरटीओ आरएस यादव मामले में सामने आये 3 आईएएस अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि आरएस यादव ने अपनी पूछताछ में प्रमुख सचिव स्तर के तीन आईएएस अफसरों को उनके आपराधिक कार्यों और भ्रष्टाचार में सम्मिलित होने की बात स्वीकारी है।
उन्होंने कहा कि इनमें एक नाम बसपा शासन काल में अत्यंत ताकतवर रहे आजमगढ़ के एक रिटायर्ड आईएएस अफसर का भी बताया जा रहा है। कहा कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यादव ने स्वयं अपने भ्रष्टाचार में इन अफसरों का बड़ा योगदान माना है।
नूतन ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ निरंतर भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, ऐसे में जब यादव ने पूछताछ में अपने गलत कार्यों में सहयोगी आईएएस अफसरों के नाम बताये हैं तो उनके सम्बन्ध में भी कठोरता के साथ जाँच की जानी चाहिए और उनकी जिस हद तक संलिप्तता पाई जाती है, उस हद तक उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जानी चाहिए।
उत्तर प्रदेश
सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश- धनाभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/65e45a1ce372d-cm-yogi-noida-in-gorakhpur-030811858-16x9-1.webp)
लखनऊ| सबका साथ, सबका विकास’ को चरितार्थ करते हुए आचार संहिता हटने के तत्काल बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसमस्याओं के समाधान में जुट गए। आचार संहिता हटते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने छह जून को लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। उनकी मंशा के अनुरूप पीड़ितों की समस्याओं का समाधान तत्काल शुरू हुआ। वहीं इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए पीड़ितों को भी राहत देते हुए समयसीमा के भीतर अस्पताल के लिए राशि जारी कर दी गई। महज 26 दिन के भीतर 3749 मरीजों को इलाज के लिए 78.31 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई।
3749 लोगों को 78.31 करोड़ से अधिक की मदद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘जनता दर्शन’ के साथ ही जनप्रतिनिधियों के पत्र पर भी पीड़ित लोगों को रिपोर्ट के आधार पर धनराशि जारी की गई है। छह जून से पहली जुलाई के मध्य 3749 पीड़ितों को 78 करोड़, 31 लाख, 54 हजार 134 रुपये जारी किए गए। महज 26 दिन में यह राशि जारी होने से सभी वर्गों के पीड़ितों को किडनी, कैंसर, ब्रेन हैमरेज, ऑपरेशन समेत कई जटिल बीमारियों के इलाज में मदद मिली।
जून में चार दिन लखनऊ में स्वयं भी ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे सीएम योगी
‘जनता दर्शन’ सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक उनके सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम चलता है। समय-समय पर सीएम खुद भी लखनऊ और गोरखपुर में ‘जनता दर्शन’ करते हैं। जून माह में सीएम ने अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर छह जून, आठ जून, 20 जून और 30 जून को स्वयं आमजन की समस्याओं को सुनकर समयसीमा के भीतर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
-
मुख्य समाचार1 day ago
डेली लाइफ में ऐड करें ये एंटी-एजिंग ड्रिंक्स, स्किन को बनाएं यूथफुल
-
खेल-कूद2 days ago
वर्ल्ड कप जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई तो रोहित शर्मा ने बोला थैंक्स, जानें और क्या कुछ कहा
-
खेल-कूद2 days ago
भयंकर तूफान के बाद बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया, एयरपोर्ट बंद, सभी खिलाड़ी होटलों में कैद
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को बताया अवैध
-
राजनीति2 days ago
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने दी बधाई
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
बारबडोस से आज भारत वापसी के लिए उड़ान भरेगी टीम इंडिया, दिल्ली में इस समय होगी लैंडिंग
-
नेशनल1 day ago
80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं है : अखिलेश यादव
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
इंडोनेशिया में बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान कोर्ट पर चीन के युवा खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत