Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में बीएसएफ जवान घायल

Published

on

Loading

बीएसएफ जवान घायलजम्मू,  जम्मू एवं कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा अकारण की गई गोलीबारी में शुक्रवार को एक भारतीय जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि 28 सितम्बर की रात भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लांच पैड्स पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक्स के बाद पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी हैं।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन शुक्रवार सुबह (कठुआ जिले में) करीब 9.30 बजे हुआ, जिसका हमलोगों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। दूसरी ओर कुछ लोग हताहत हुए।”

अधिकारी ने कहा, “गोली लगने से बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। उसे जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है।”

बीएसएफ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गुरुवार को एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश विफल किए जाने के एक दिन बाद संषर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है।

नेशनल

भारत में चीनी लहसुन की घुसपैठ, सेहत के लिए है काफी खतरनाक

Published

on

By

Loading

लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के नामित अधिकारी को शुक्रवार को तलब किया। कोर्ट ने इस दौरान सवाल किया कि प्रतिबंधित ‘चीनी लहसुन’ अब भी बाजार में कैसे उपलब्ध है। कोर्ट की लखनऊ पीठ ने केंद्र के वकील से देश में ऐसी वस्तुओं के प्रवेश को रोकने के लिए मौजूद सटीक व्यवस्था के बारे में भी प्रश्न किया है और यह भी पूछा है कि इसके प्रवेश के स्रोत का पता लगाने के लिए क्या कोई कवायद की गई है?

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने “चीनी लहसुन” की बिक्री पर लगाई रोक

न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति ओ पी शुक्ला की पीठ ने वकील मोतीलाल यादव द्वारा दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर यह आदेश पारित किया। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि ‘चीनी लहसुन’ के हानिकारक प्रभाव होते हैं जिसकी वजह से देश में इस पर प्रतिबंध है। कोर्ट को बताया गया कि प्रतिबंध के बावजूद, लखनऊ सहित पूरे देश में ऐसा लहसुन आसानी से उपलब्ध है. याचिकाकर्ता ने अदालती कार्यवाही के दौरान न्यायाधीशों के समक्ष लगभग आधा किलो ‘चीनी लहसुन’ के साथ-साथ सामान्य लहसुन भी पेश किया।

लहसुन खरीदते समय इन बातों पर रखे ध्यान

लहसुन खरीदने के वक्त ध्‍यान रखें कि लहसुन की गांठ का साइज छोटा हो, क्‍योंकि देसी लहसुन, चाइनीज गार्लिक के मुकाबले कुछ छोटा दिखता है। जहां देसी लहसुन की कलियां या तुरी बारीक और पतली होती हैं वहीं चाइनीज लहसुन की कलियां खिली हुईं और मोटी आपको नजर आएंगी। दोनों के रंग में भी अंतर होता है। चाइनीज लहसुन क्योंकि कैमिकल्‍स के इस्‍तेमाल से तैयार किया जाता है, इसमें सिंथेटिक प्रोसेस का यूज होता है। यह एकदम सफेद, साफ और चमकदार आपको नजर आएगा। वहीं देसी लहसुन कुछ क्रीम या पीलापन लिए हुए सफेद लहसुन होता है।

Continue Reading

Trending