Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग का वन-वे खुला

Published

on

jammu, srinagar, highway

Loading

श्रीनगर| श्रीनगर में बुधवार को मौसम में सुधार दिखने के बाद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग वन-वे यातायात के लिए दोबारा खोल दिया गया। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को यातायात को श्रीनगर से जम्मू जाने की अनुमति दी जाएगी।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवनरेखा है, क्योंकि यह घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। बारिश व बर्फबारी की वजह से यह तीन दिनों से बंद था।

प्रादेशिक

कर्नाटक: कांस्टेबल ने एसपी ऑफिस के बाहर की पत्नी की हत्या, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के हासन जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने एसपी ऑफिस के बाहर ही अपनी पत्नी की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब ममता अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने एसपी कार्यालय आई थी।

इससे गुस्साए लोकनाथ ने घात लगाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिसकर्मियों के अलावा कई लोग भी मौजूद थे। हालांकि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ममता ने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देक‍र आरोपी पुलिस कांस्टेबल मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकनाथ और ममता की शादी को 17 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं। दंपति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। चार दिन पहले ही दोनों के बीच बहस हुई थी।

 

Continue Reading

Trending