Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान ओपन : कश्यप हारे, भारत की चुनौती समाप्त

Published

on

Loading

टोक्यो। विश्व के आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप शुक्रवार को 275,000 डॉलर इनामी राशि वाले जापान ओपन सुपरसीरीज टूर्नामेंट से बाहर हो गए। कश्यप की हार के साथ ही भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन कश्यप को क्वार्टर फाइनल में चीनी ताईपे के छठी वरीय चोउ तेन चेन के हाथों 42 मिनट में 14-21, 18-21 से हार मिली।

सायना नेहवाल, पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और एच.एस प्रनॉय के बाहर होने के बाद कश्यप इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थे। कश्यप को हराने के बाद चाउ तेन चेन ने आपसी मुकाबला दो-दो से बराबर कर लिया।

अगले दौर में चेन का सामना सातवें वरीय डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन और गैरवरीय कोरियाई खिलाड़ी ली डोंग क्यून के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

थाईलैंड में दर्दनाक हादसा, स्कूली बस में आग से 25 बच्चों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Published

on

Loading

बैंकॉक। थाईलैंड से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक स्कूली बस में आग लग जाने से कम से कम 25 बच्चों की मौत हो गई। जबकि कई झुलसने की वजह से घायल हैं। बस में पांच टीचर्स समेत 44 छात्र मौजूद थे। फिलहाल रेस्क्यू वर्कर्स बाकी बच्चों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इस बारे में अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोग भी बचाव और राहत दलों के साथ आग बुझाने और पीड़ितों की मदद करने में जुटे थे।

बैंकॉक पोस्ट के अनुसार यह बस उथाई थानी में एक स्कूल से छात्रों को ले जा रही थी। इसी दौरान इसमें आग लग गई। बचावकर्मियों ने कहा कि आग की लपटों में कई युवा यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए। जोर सोर 100 ट्रैफिक रेडियो नेटवर्क ने दोपहर 12.30 बजे ज़ीर रंगसिट शॉपिंग मॉल के पास इनबाउंड फाहोन योथिन रोड पर बस में आग लगने की सूचना दी।

फायर एंड रेस्क्यू थाईलैंड और थाई पीबीएस ने कहा कि बस 38 छात्रों और छह शिक्षकों को शैक्षिक यात्रा के लिए उथाई थानी के लैन सक जिले के वाट खाओ प्रया संगखारम से ले गई थी। उनका गंतव्य ज्ञात नहीं था। ट्रैफिक पुलिस रेडियो ने कहा कि कई यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए।

Continue Reading

Trending