Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ट्रेडिंग फिल्मों में ‘एमएस धोनी: द..’, ‘कबाली’ शीर्ष पर : गूगल इंडिया

Published

on

Loading

movie dhoni in googleनई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पटानी अभिनीत फिल्म ‘एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ और सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ को साल 2016 में गूगल पर सबसे अधिक बार सर्च किया गया। गूगल इंडिया ने साल 2016 में भारतीयों द्वारा गूगल पर सबसे अधिक बार सर्च किए गए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और हस्तियों के नामों की सूची जारी की।

बॉलीवुड हस्तियों में सबसे ज्यादा सर्च किए गए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री दिशा पटानी हैं। इसके साथ ही उर्वशी रौतेला, पूजा हेगड़े और मंदाना करीमी को भी लोगों ने सर्च किया।

सुशांत के बाद सबसे अधिक सर्च किए गए बॉलीवुड अभिनेताओं में कबीर बेदी, हर्षवर्धन कपूर, पुलकित सम्राट और सलमान खान रहे।

फिल्मों में सबसे अधिक सर्च किए जाने की सूची में सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ शीर्ष पर रही। उसके बाद सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबाली’ रही। इसके अलावा शाहिद कपूर की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’, अक्षय कुमार की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ और रणबीर कपूर व अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने भी इस सूची में जगह बनाई।

प्रादेशिक

लॉरेंस गैंग ने सलमान को मारने के लिए दी थी 25 लाख की सुपारी, पाकिस्तान से मंगाए थे एडवांस हथियार

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में आए दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब महाराष्ट्र की पनवेल पुलिस की तरफ से दाखिल चार्जशीट में सलमान की हत्या की प्लानिंग को लेकर कई बातें सामने आई हैं। बॉलीवुड एक्टर को मारने के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के लोग उन्हें मारने के लिए पाकिस्तान से एडवांस हथियार हासिल करने की योजना बना रहे थे।

दरअसल, इसी साल अप्रैल में दो बाइक सवार लोगों ने मुंबई के बांद्रा में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर पर कई राउंड फायरिंग की थी और बाद में पता चला कि यह बिश्नोई का काम था। चार्जशीट के अनुसार, बिश्नोई गिरोह ने अभिनेता की हत्या के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी जारी की थी और उन्होंने अगस्त 2023 से अप्रैल 2024 तक कई महीनों तक इसके लिए योजना बनाई थी।

चार्जशीट के अनुसार, बिश्नोई गिरोह ने पाकिस्तान से हथियार लाने की भी योजना बनाई थी, जिसमें AK-47, AK-92, M16 राइफल और तुर्की निर्मित जिगाना पिस्तौल शामिल थी। चार्जशीट के अनुसार, 18 वर्ष से कम उम्र के लड़कों को सलमान की हत्या का काम सौंपा गया था और वे गोल्डी बरार और अनमोल बिश्नोई के आदेश का इंतजार कर रहे थे।

चार्जशीट में यह भी खुलासा हुआ है कि सलमान की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए करीब 70 लोगों को लगाया गया था और निगरानी नेटवर्क पूरे शहर में फैला हुआ था, जिसमें उनका मुंबई स्थित घर, पनवेल का फार्महाउस और गोरेगांव फिल्म सिटी भी शामिल था। अपने घर पर हमले के बाद सलमान मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए थे, जहाँ उन्होंने कहा था कि वे अपने और अपने परिवार के सदस्यों पर लगातार मिल रही धमकियों से तंग आ चुके हैं।

 

Continue Reading

Trending