Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ड्राइविंग लाइसेंस प्रणाली कंप्यूटरीकृत होगी : गडकरी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस पर नकेल कसने के लिए जल्द ही एक नई कंप्यूटरीकृत प्रणाली लाई जाएगी। गडकरी ने यहां हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में कहा, “30 फीसद लाइसेंस फर्जी हैं। भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जहां तीन लोगों के पास एक जैसा लाइसेंस होता है।” इसलिए मंत्रालय पूरे देश में पूरी तरह कंप्यूटरीकृत 1,000 केंद्र बनाएगा, जो जांच करेंगे और लाइसेंस जारी करेंगे।

गडकरी ने कहा, “हम लाइसेंस जारी करने की पूरी प्रक्रिया को कंप्यूटरीकृत बनाएंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की धरपकड़ के लिए घनी आबादी वाले सभी क्षेत्रों में तय जगहों पर कैमरे लगाए जाएंगे। गडकरी ने कहा, “जुर्माने का निर्देश सीधे नियमों का उल्लंघन करने वालों के घर भेजा जाएगा।”

नेशनल

महाराष्ट्र सरकार ने गाय को घोषित किया राज्यमाता, जारी किया आदेश

Published

on

Loading

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किया है। इस बाबत महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्व है।

gr-gomata-rajyamata-2.pdf

इसका विशेष महत्व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी देखा जाता है, जहां गाय के दूध और अन्य उत्पादों का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पंचगव्य उपचार पद्धति में भी गाय के विभिन्न उत्पादों का समावेश होता है, जो अनेक बीमारियों के उपचार में सहायक होते हैं।

क्या है गाय का महत्व?

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और हिंदू धर्म में उसकी पूजा का विधान है। इसके अलावा उसके दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है और इनका बहुतायत में इस्तेमाल भी किया जाता है। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है, वहीं गौमूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है।

Continue Reading

Trending