Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

तांत्रिकों के कार्यक्रम में पहुंचे गुजरात के दो मंत्री, वायरल वीडियो पर बवाल

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात के बोटाद जिले में रविवार को झाड़-फूंक करने वाले ओझाओं के कार्यक्रम में गुजरात सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों ने शिरकत की। कमाल की बात ये है कि इनमें से एक मंत्री के पास गुजरात का शिक्षा मंत्रालय है तो दूसरे के पास सामाजिक न्याय विभाग है।

इस प्रोग्राम का आयोजन सत्ताधारी भाजपा की स्थानीय इकाई ने किया था। बोटाद जिले में आयोजित कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र के अनुसार, यह आयोजन शनिवार शाम हुआ। दोनों मंत्रियों के नाम भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा और आत्माराम परमार हैं। वायरल हुए वीडियो में शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्मा और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री आत्माराम परमार मंच पर नजर आ रहे हैं।

बता दें कि जब वो वहां गए थे तो उनके सामने एक तांत्रिक पूरी ड्रामेबाज़ी में मशगूल था। इसके साथ ही ये दोनों मंत्री वहां बैठ कर सब कुछ देख रहे थे। इतना ही नहीं, आरोप है कि मंच पर बैठे शिक्षा मंत्री चूड़ास्मा ने तो तांत्रिकों को दैवीय शक्तियों का साधक कह कर उनका हौसला तक बढ़ाया।

ये वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया कि ये मंत्री आडंबरों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। जिस व्यक्ति का काम शिक्षा के माध्यम से अंधविश्वास कम करना है, वो ही इसे बढ़ावा दे रहा है।

हालांकि मंत्रियों को इसमें कुछ गलत नहीं लग रहा है। शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा का कहना है कि इसमें कुछ गलत नहीं है। जैसे हम समाज का हिस्सा हैं, वे भी समाज का हिस्सा हैं। वे शक्ति के उपासक हैं तो मिलने में कुछ गलत नहीं है।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending