Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में दौड़ी विज्ञापनों से ढकी मेट्रो

Published

on

Loading

नई दिल्ली| गैर परिचालन राजस्व बढ़ाने के लिए शनिवार को बाहर से पूरी तरह से विज्ञापनों से ढकी दिल्ली मेट्रो रेलगाड़ी का परिचालन किया गया, यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। मेट्रो के एक अधिकारी ने  बताया, “अभी इस तरह की केवल एक मेट्रो है, लेकिन अगले हफ्ते से एक और लाइन (येलो लाइन) पर एक और मेट्रो रेलगाड़ी का परिचालन किया जाएगा।”

छह यात्री डिब्बे वाली इस मेट्रो रेलगाड़ी का संचालन पूर्वान्ह 11 बजे के करीब द्वारका से वैशाली स्टेशन के बीच किया गया। शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो ने दिल्ली के यमुनाबैंक और नोएडा सिटी सेंटर स्टेशन के बीच एक परीक्षण किया था। अधिकारियों ने बताया कि वे दिसंबर के अंत तक 15 और इसी प्रकार की मेट्रो रेलगाड़ियां लाने की तैयारी कर रहे हैं। सार्वजनिक परिवहनों पर इस प्रकार की वाणिज्यिक पहल कोई असाधारण बात नहीं है, लेकिन दिल्ली मेट्रो पर इसे पहली बार शुरू किया गया है।  दिल्ली मेट्रो 200 से भी अधिक मेट्रो रेलगाड़ियों का संचालन करती है, जिनमें 60 आठ डिब्बों वाली रेलगाड़ियां है और 80 में छह डिब्बे लगे हुए हैं। विज्ञापन के अधिकार दो कंपनियों को दिए गए हैं, जो 10 साल तक मान्य रहेंगे।

प्रादेशिक

बिहार में बाढ़ से मचा हाहाकार, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कई परिवारों को बांटी नकद राशि

Published

on

Loading

बिहार। बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। 16 जिलों के तमाम गांवों और शहरी इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीण इलाकों का हाल सबसे ज्यादा बुरा है। पूरे-पूरे गांव जलमग्न हो गए हैं। घर, मवेशी छोड़ लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बाढ़ के बीच सहरसा जिले के महेसी प्रखंड के बिरगांव पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों के लिए सामूहिक रसोई की व्यवस्था के लिए जेब से निकालकर 50 हजार रुपए कैश दिए। पप्पू यादव कई जगहों पर लोगों के बीच नगद राशि भी बांटते नजर आए।

सोशल साइट एक्स पर सांसद पप्पू यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सहरसा जिला मेहसी प्रखंड के बिरगांव गांव में बाढ़ के कारण तीनों दिनों से लोग भूखे हैं। सरकार की ओर से न मदद है, न कोई व्यवस्था। इसलिए कम्युनिटी किचेन शुरू कर तत्काल राहत के लिए 50 हजार रुपया दिया! सरकार ज़िम्मेदारी से भाग सकती है, मैं कैसे मुंह मोड़ लूं?

आपको बता दें गंडक और कोसी नदी में भारी मात्रा में पानी के डिस्चार्ज से कई नदियां उफान पर आ गई हैं। जिसके चलते उत्तर बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। पूरे राज्य में 4 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ का दंश झेल रही है। हालांकि सरकार की ओर से राहत और बचाव का कार्य जारी है। इससे पहले भी पप्पू यादव ने कुछ दिन पहले अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।

 

Continue Reading

Trending