Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में पोलियो के 4 नए मामले

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान में पोलियो के चार नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही पोलियो प्रभावित बच्चों की संख्या बढ़ कर 295 हो गई है। समाचार पत्र ‘डॉन’ में शनिवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूख्वा प्रांत के पेशावर में दो, संघ प्रशासित कबायली इलाका (फाटा) की खैबर एजेंसी में एक और बलूचिस्तान प्रांत में एक मामला सामने आया है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह साल पाकिस्तान के पोलियो कार्यक्रम के लिए बुरा रहा है और ऐसी आशंका है कि इस साल ऐसे मामलों की संख्या 300 का आंकड़ा छू लेगी। 1998 के बाद यह आंकड़ा सबसे अधिक है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के एक अधिकारी ने हाल ही में बताया कि पोलियो के वायरस पर रोक लगाने के लिए आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित किए गए हैं।

आतंकवादी संगठन टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान पोलियो की टीम पर लगातार हमले कर रहे हैं। कई लोग इस अफवाह को मानने लगे हैं कि पोलियो के टीके से व्यक्ति नपुंसक हो जाता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending