Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में बच्चे के हत्यारे को फांसी दी गई

Published

on

Loading

कराची| पाकिस्तान ने दोषी ठहराए गए बच्चे के एक हत्यारे शफकत हुसैन को मंगलवार को कराची जेल में फांसी दे दी गई। इससे पहले इस साल उसकी फांसी चार बार स्थगित कर दी गई थी। शफकत को सात साल के बच्चे के अपहरण और हत्या के जुर्म में 2004 में गिरफ्तार किया गया था।

देश की सभी अदालतों ने शफकत की क्षमा याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद उसके वकील ने गिरफ्तारी के समय उसके नाबालिग होने का हवाला देकर सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की थी, लेकिन न्यायालय ने याचिका खारिज कर दी थी।

इसके पहले 14 जनवरी को शफकत को फांसी दी जानी थी, लेकिन अंतिम समय में उसे राहत मिल गई और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री चौधरी निसार अली खान ने वकीलों के इस तर्क की सत्यता का पता लगाने के लिए एक जांच का आदेश दिया कि सजा सुनाए जाने के समय शफकत नाबालिग था या नहीं।

पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल पर तालिबान द्वारा किए गए हमले के बाद सरकार ने दिसंबर 2014 में फांसी पर से प्रतिबंध हटा दिया था। यह प्रतिबंध 2008 से लागू था। हमले में 150 से अधिक लोग मारे गए थे, जिसमें अधिकांश बच्चे थे। यह देश का एक सबसे घातक आतंकवादी हमला था।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending