Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना, 26 को होगी ट्रंप से मुलाकात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में शनिवार को पुर्तगाल के लिए रवाना हुए, जिसके तहत वह अमेरिका और नीदरलैंड भी जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ट्विटर पर बताया गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुर्तगाल के लिए रवाना। इसके बाद वह महत्वपूर्ण द्विपक्षीय दौरों के लिए अमेरिका और नीदरलैंड जाएंगे।”

मोदी 26 जून को अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। अपनी यात्रा के तीसरे चरण में 27 जून को वह नीदरलैंड जाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले के अनुसार, मोदी की इस अमेरिका यात्रा का विशेष महत्व है क्योंकि पिछले साल हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद यह उनका पहला दौरा होगा, जब वह नए राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) से मुलाकात करेंगे ।

इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने कहा कि इस यात्रा का लक्ष्य द्विपक्षीय साझेदारी के लिए भविष्य की ओर देखने वाले विज़न को विकसित करना है। साथ ही पहले से मज़बूत रिश्तों को और मज़बूत बनाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका के मज़बूत रिश्ते दोनों देशों के साथ दुनिया के लिए भी अच्छे रहेंगे।

मोदी अमेरिका रवाना होने से पहले लिस्बन में भारतीय मूल के पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के साथ भी वार्ता करेंगे। मोदी तीन देशों के अपनी यात्रा के अंतिम चरण में नीदरलैंड जाएंगे, जहां वह हेग में प्रधानमंत्री मार्क रट के साथ वार्ता करेंगे।

नेशनल

मानहानि केस में सांसद संजय राउत को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने सुनाई सजा, 15 दिन की जेल और 25 हजार का जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। मानहानि केस में सांसद संजय राउत को दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की जेल की सजा और 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट ने राउत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मेधा ने उन पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मेधा सोमैया की अर्जी पर मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने शिवसेना सांसद को इस मामले में दोषी पाया।

क्या है पूरा मामला

मामला साल 2022 का है। संजय राउत ने मेधा सोमैया पर मुलुंड में शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद किरीट सोमैया ने संजय राउत को इस आरोप का सबूत देने की चुनौती दी थी। मगर संजय राउत द्वारा कोई सबूत नहीं देने पर मेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। सोमैया ने आरोप लगाया कि राउत ने अगले दिन 16 अप्रैल को आरोपों को दोहराते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को इंटरव्यू दिया। उन्होंने अपने दावों के समर्थन में अदालत को राउत के इंटरव्यू की वीडियो क्लिप सौंपी। सोमैया ने कहा कि आरोपों को प्रमुख समाचार चैनलों द्वारा व्यापक रूप से प्रसारित किया गया था। हमारी छवि को खराब करने की कोशिश की गई।

Continue Reading

Trending