Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बंगाल में बंद के दौरान हिंसा, दिल्ली में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published

on

Loading

कोलकाता। ट्रेड यूनियनों की ओर से केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ बुलाए गए बंद का बुधवार को पश्चिम बंगाल में आंशिक असर दिखा। कहीं कहीं से छिटपुट हिंसा की खबरें मिलीं। शहर में बड़े स्तर पर शैक्षिक संस्थान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि बस और मेट्रो रेल परिचालन सहित सार्वजनिक परिवहन सामान्य रहा। यात्रियों की संख्या आम दिनों से कम थी।

निजी बसों और टैक्सियों की संख्या सामान्य से कम रही। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि बंद समर्थकों द्वारा कई ट्रेनें रुकवा देने की वजह से ईस्टर्न रेलवे और साउथ ईस्टर्न रेलवे दोनों से ही रेल सेवाएं प्रभावित रहीं। रेल सेवाएं अधिकांशत: हड़ताल से अछूती रहीं। टैक्सियों की कमी के चलते यात्रियों को हावड़ा और सियालदाह रेलवे स्टेशन से आने-जाने में दिक्कत हुई। मुर्शिदाबाद, हावड़ा और नॉर्थ 24 परगना में झड़प की खबरें हैं। कुछ इलाकों में वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

दिल्ली में जनजीवन अस्त-व्यस्त

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विभिन्न श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सामान्य जीवन प्रभावित हुआ। राजधानी दिल्ली में सड़कों पर आटोरिक्शा नहीं चलने के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। विद्यार्थी और ऑफिस जाने वाले लोग सड़कों पर वाहनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। दिल्ली परिवहन निगम की बसें और दिल्ली मेट्रो रेलगाड़ियां हालांकि चल रही हैं।

नेशनल

एग्जिट पोल के आकड़ो को देखकर बृजभूषण शरण सिंह का आया बयान- जम्मू कश्मीर में बीजेपी की सरकार बनेंगी, हरियाणा पर बोलना मना है

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आठ चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले सभी एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम देख सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाएगी। हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बोलना मना है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा विनेश और बजरंग का नाम मिट जाएगा

बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के खिलाफ बयान देने से मना किया हुआ है। बृजभूषण ने दोनों पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने पर निशाना साधा था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश और बजरंग ने कुश्ती में नाम कमाया, उसी से मशहूर हुए, लेकिन अब कांग्रेस में शामिल होने से उनका नाम मिट जाएगा। बृजभूषण ने विनेश पर कुश्ती को बदनाम करने का आरोप लगाया।

Continue Reading

Trending