Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार चुनाव : भाजपा का शानदार आगाज, शुरुआती रुझान में बनाई बढ़त

Published

on

Loading

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में रविवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन ने बढ़त बनाई है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का कहना है कि चुनावी नतीजों के शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन 243 निर्वाचन क्षेत्रों में से सात सीटों पर आगे है, जबकि जनता दल (युनाइटेड) महागठबंधन दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

भाजपा चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) दो सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) एक सीट पर आगे है। राज्य में पांच चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में रविवार आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गणना की जा रही है।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर 12 अक्टूबर को चुनाव शुरू हुए थे, जो पांच नवंबर को समाप्त हुए। भाजपा ने 160 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे, जबकि उसकी गठबंधन पार्टियों लोजपा ने 40, रालोसपा ने 23 और हम ने 20 सीटों पर अपनी उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा।

दूसरी तरफ, राज्य में महागठबंधन जनता दल (युनाइटेड) ने 101 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी 101 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे, जबकि कांग्रेस ने 41 सीटों पर चुनाव लड़ा। बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर.लक्ष्मणन ने बताया कि पहले चुनावी नतीजे पूर्वाह्न 11 बजे आने की उम्मीद है।

आध्यात्म

नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां

Published

on

By

Loading

नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इस दिन मां कूष्मांडा की उपासना की जाती है।  मां कूष्मांडा यानी कुम्हड़ा। कूष्मांडा एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है कुम्हड़ा, यानी कद्दू, पेठा। धार्मिक मान्यता है कि मां कूष्मांडा को कुम्हड़े की बलि बहुत प्रिय है। इसलिए मां दुर्गा के इस स्वरुप का नाम कूष्मांडा पड़ा।

मां को प्रिय है ये भोग

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को मालपुआ का प्रसाद अर्पित कर भोद लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी। साथ ही इस दिन कन्याओं को रंग-बिरंगे रिबन या वस्त्र भेट करने से धन में वृद्धि होगी।

यूं करें मां कूष्मांडा की पूजा

मां कूष्मांडा की पूजा सच्चे मन से करें। मन को अनहत चक्र में स्थापित करें और मां का आशीर्वाद लें। कलश में विराजमान देवी-देवता की पूजा करने के बाद मां कूष्मांडा की पूजा करें। इसके बाद हाथों में फूल लें और मां का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें।

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च. दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु।

माता कूष्मांडा हरेंगी सारी समस्याएं

जीवन में चल रही परेशानियों और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मां कूष्मांडा के इस मंत्र का जाप 108 बार अवश्य करें। ऐसा करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दारिद्रादि विनाशिनीम्।
जयंदा धनदां कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥

मां कूष्मांडा की पूजा के बाद इस मंत्र का 21 बार जप करें

सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्त पद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

शास्त्रों में उल्लेख है कि इस मंत्र के जप से सूर्य संबंधी लाभ तो मिलेगा ही,साथ ही, परिवार में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आय में बढ़ोतरी होगी।

Continue Reading

Trending