Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

परमाणु समझौते के क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़े : मोदी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में बातचीत के बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें दोनों नेताओं ने कई अहम सहमतियों पर जानकारी दी। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका, दोनों देशों के बीच हुए परमाणु समझौते के वाणिज्यिक क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मोदी ने कहा कि असैन्य परमाणु समझौता भारत-अमेरिका की आपसी समझ का केंद्रबिंदु है। भारत द्विपक्षीय निवेश संधि पर अमेरिका के साथ अपनी बातचीत फिर शुरू करेगा, क्योंकि दोनों देश मजबूत हो रहे हैं। मोदी ने कहा कि दोनों देशों में आर्थिक विकास पहले से मजबूत हो रहा है। हम द्विपक्षीय निवेश संधि पर बातचीत फिर से शुरू करेंगे। मोदी ने यह भी कहा कि भारत सामाजिक सुरक्षा समझौते पर भी अमेरिका के साथ चर्चा शुरू करेगा, जो अमेरिका में कार्यरत हजारों भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण है।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में शांति, स्थायित्व और समृद्धि के लिए हमारे संबंधों में बेहतरी जरूरी है। पिछले कुछ महीने में मैंने भारत-अमेरिका रिश्तों में नई ऊर्जा, विश्वास और उत्साह देखा है। परमाणु डील साइन होने के छह साल बाद अब हम इसमें व्यावसायिक सहयोग की ओर आगे बढ़ रहे हैं। दो देशों के बीच रिश्ते लीडरों के बीच की केमिस्ट्री पर ज्यादा निर्भर करते हैं।
वहीं बराक ओबामा ने भाषण की शुरुआत नमस्ते से की। ओबामा ने न्योते के लिए मोदी का शुक्रिया अदा किया ओबामा ने कहा कि मोदी से उनकी चाय पर चर्चा बेहद सार्थक रही। भारत और अमेरिका 21वीं सदी के दो अहम सहयोगी हैं। व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात के दौरान हम संबंधों को नए स्तर पर ले जाने पर सहमत हुए थे।
ओबामा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर भारत से ज्यादा प्रभावी कोई दूसरा देश नहीं हो सकता। हम रक्षा और सुरक्षा में सहयोग को और गहराई तक ले जाने पर सहमत हुए हैं। हम भारत का सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य की दावेदारी के लिए समर्थन करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि हमने एक सफलता हासिल की है और हम असैन्य परमाणु ऊर्जा समझौते के पूर्ण क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ओबामा ने कहा कि हमारे बीच एक सफलता मिली है और दोनों देश असैन्य परमाणु समझौते के पूर्ण क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
इससे पहले करीब 2 घंटे बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति बराक ओबामा बाहर निकले। दोनों एक दूसरे के साथ काफी सहज नजर आ रहे थे। लॉन में टहलते टहलते दोनों ने गुफ्तगू की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हाथों से अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए चाय बनाई। काफी देर तक दोनों चाय पर चर्चा करते रहे।

नेशनल

पीएम के संबोधन के बीच विपक्ष का वॉकआउट, मोदी बोले- उनकी सारी हरकतें फेल हो गईं इसलिए मैदान छोड़कर भाग गए

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा- 60 साल के बाद यह हुआ है कि 10 साल के बाद कोई एक सरकार की वापसी हुई है। यह घटना असामान्य है। कुछ लोग जानबूझकर के उससे अपना मुंह फेरकर बैठे रहे। कांग्रेस के कुछ साथियों को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने बार-बार ढोल पीटा था कि एक तिहाई सरकार। इससे बड़ा सत्य क्या हो सकता है कि हमारे दस साल हुए हैं, बीस साल बाकी है। उनके मुंह में घी शक्कर।

प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। 32 मिनट की स्पीच के बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा- ये मुझे नहीं, संविधान काे पीठ दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा- देश वासियों ने जो आदेश दिया है, उसे वे (विपक्ष) पचा नहीं पा रहा। कल उनकी सारी हरकतें फेल हो गईं। आज इसलिए वे मैदान छोड़कर भाग गए।

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे लिए कोई आर्टिकल का कंपाइलेशन मात्र नहीं है। हमारे लिए संविधान की स्पिरिट और इसके शब्द बहुत मूल्यवान हैं। हमारा मानना है किसी भी सरकार के लिए नीति-निर्धारण में संविधान हमारा मार्गदर्शन करने का काम करता है।

पीएम मोदी ने कहा, मुझे याद है लोकसभा में जब हमारी सरकार की तरफ से कहा गया कि हम 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाएंगे, तो मैं हैरान हूं कि जो आज संविधान की प्रति लेकर घूमते रहते हैं, दुनिया में लहराते रहते हैं, उन्होंने विरोध किया था कि 26 जनवरी तो है ही, फिर संविधान दिवस क्यों मनाएं। आज संविधान दिवस के माध्यम से स्कूलों और कॉलेजों ​को संविधान की भावना को, संविधान की रचना में क्या भूमिका रही है, देश के गणमान्य महापुरुषों ने संविधान के निर्माण में किन कारणों से कुछ चीजों को छोड़ने का निर्णय किया और किन कारणों से कुछ चीजों को स्वीकार करने का निर्णय किया, इसके विषय में स्कूलों और कॉलेजों विस्तार से चर्चा हो। एक व्यापक रूप से संविधान के प्रति आस्था का भाव जगे और संविधान के प्रति समझ विकसित हो। संविधान हमारी प्रेरणा रहे, इसके लिए हम कोशिश करते रहे हैं। जब हम 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं तो हमने इसे जन उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव 10 वर्ष की सिद्धियों पर तो मुहर है ही, इस चुनाव में भविष्य के संकल्पों के लिए भी देश की जनता ने हमें चुना है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता का एकमात्र भरोसा हम पर होने के कारण जनता ने आने वाले सपनों को, संकल्पों को सिद्ध करने के लिए हमें अवसर दिया है। जो ये मानते हैं कि इसमें क्या है, ये तो होने ही वाला है, ये तो अपने आप हो ही जाएगा… ऐसे विद्वान हैं। ये लोग ऐसे हैं, जो ऑटो पायलट मोड में, रिमोट कंट्रोल सरकार चलाने के आदी हैं। ये कुछ करने धरने में विश्वास नहीं रखते, ये इंतजार करना जानते हैं। लेकिन हम परिश्रम में कोई कमी नहीं रखते। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि 10 साल के बाद किसी सरकार की वापसी हुई है और मैं जानता हूं कि भारत के लोकतंत्र में 6 दशक बाद हुई, ये घटना असामान्य घटना है। कुछ लोग जानबूझकर इससे अपना मुंह फेर कर बैठे रहे, कुछ लोगों को समझ नहीं आया और जिनको समझ आया उन्होंने हो-हल्ला कर देश की जनता के इस महत्वपूर्ण निर्णय पर छाया करने की कोशिश की। लेकिन, मैं पिछले दो दिन से देख रहा हूं कि आखिर पराजय भी स्वीकार हो रही है और दबे मन से विजय भी स्वीकार हो रही है। मैं कांग्रेस के कुछ साथियों को दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। नतीजे आए तब से हमारे एक साथी की ओर से (हालांकि उनकी पार्टी उनका समर्थन नहीं कर रही थी) बार-बार ढोल पीटा गया कि यह एक तिहाई सरकार है। इससे बड़ा सत्य क्या हो सकता है कि हमारे 10 साल हुए हैं, 20 और बाकी हैं। एक तिहाई हुआ है, दो तिहाई और बाकी है और इसलिए उनकी इस भविष्यवाणी के लिए उनके मुंह में घी शक्कर।

 

Continue Reading

Trending