Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मनोज सिन्हा सर्जरी के लिए एम्स में भर्ती होंगे

Published

on

Loading

मनोज सिन्हा सर्जरी के लिए एम्स में भर्ती होंगेगोरखपुर/नई दिल्ली | रेल एवं संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को सर्जरी के लिए शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया जा रहा है। वह शुक्रवार रात को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।

सिन्हा शुक्रवार शाम को बाराबंकी से गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गए।

उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) के प्रवक्ता संजय यादव ने बताया, “मनोज सिन्हा के बाएं कंधे और कोहनी के बीच में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें सर्जरी के लिए एम्स में भर्ती कराया जाएगा।”

अधिकारी ने बताया कि वह गोरखपुर से नई दिल्ली आने वाले विमान में हैं।

गाजीपुर से भाजपा के सांसद मनोज सिन्हा को शुक्रवार देर रात गोरखपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बाद में प्राथमिक उपचार के बाद ललित नारायण मिश्रा रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिन्हा एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कुशीनगर जा रहे थे कि तभी उनके साथ यह दुर्घटना घटी।

उत्तर प्रदेश

बदायूं के इस गांव में आजादी के बाद भी नहीं मिली रोड की सुविधा, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण

Published

on

Loading

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में एक गांव ऐसा भी है जहां देश आजाद होने के बाद भी सड़क की सुविधा नही मिली है और पिछले 30 साल से एक भी व्यक्ति की सरकारी नौकरी नहीं लगी है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। जिसमें तीन लोगों की हालात बिगड़ गयी जिनका स्वास्थ्य विभाग द्वारा धरना स्थल पर ही उपचार किया जा रहा है।

बता दें कि पूरा मामला जनपद बदायूं के बिसौली तहसील के आसफपुर विकासखंड क्षेत्र के ढोरनपुर गांव का है। जहां ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि देश आजाद होने के बाद भी आज तक मुख्य मार्ग से गांव तक आने वाली सड़क की सुविधा नहीं मिली है।जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है और बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। सड़क निर्माण ना होने वजह से पिछले 30 सालों से आज तक एक भी व्यक्ति की कोई भी सरकारी नौकरी नहीं लगी है। वही लोकसभा 2024 के चुनाव में सड़क की सुविधा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया था। लेकिन अधिकारियों और नेताओं ने आश्वासन देकर वोट डालने की अपील की थी। लेकिन

भूख हड़ताल से तीन लोगों की हालात बिगड़ी

चुनाव संपन्न होने के बाद भी सड़क की सुविधा नहीं मिलने से ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल से तीन लोगों की हालात बिगड़ गई जिनके इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कर्मचारियों को भेजा गया है। 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग की टीम धरना स्थल पर मौजूद है। वही ग्रामीणों ने बताया गांव में बिजली की भी समस्या है आये दिन बिजली के जर्जर तारों से घटनाएं होती है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं होती।ग्रामीणों ने बताया कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता है तब तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी। अब देखना होगा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण हो पाता या नहीं ।

Continue Reading

Trending