प्रादेशिक
मप्र में बारिश के बाद उमस बढ़ी
भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य िंहस्सों में गुरुवार को मौसम साफ है, हालांकि वातावरण में उमस है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। राज्य के होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर संभाग में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई। राज्य में गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 27 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 36 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 42.7 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
प्रादेशिक
दिल्ली से नोएडा खाना खाने आए 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, एक की हालत गंभीर
नोएडा। नोएडा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर रात करीब 2 बजे हुआ और पीड़ित दिल्ली के न्यू कोंडली के निवासी थे। अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने हादसे में घायल हुए दिल्ली के न्यू कोंडली निवासी उत्तम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी
पुलिस के मुताबिक घटना 30 सितंबर की रात 2 बजे की है। एक कार में पांच युवक दिल्ली से खाना खाने नोएडा आए थे। नोएडा से वापस जाते समय सेक्टर -11 एच ब्लॉक रेड लाइट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान मोहित, विशाल, मनीष और हिमांशु उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान उत्तम के रूप में हुई है। चारों मृतक और घायल उत्तम न्यू कोंडली दिल्ली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है की घटना के समय हिमांशु उर्फ बिट्टू कार चला रहा था। घटना के बाद से ही मृतकों के परिवार में चीख- पुकार मची हुई है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घायल उत्तम की हालत खतरे से बाहर है। उसकी शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
अन्तर्राष्ट्रीय10 hours ago
तनावमुक्त रहना चाहते हैं तो सोशल मीडिया से एक हफ्ते के लिए बना लें दूरी, शोध में हुआ खुलासा
-
नेशनल3 days ago
जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है
-
प्रादेशिक2 days ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
प्रादेशिक2 days ago
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
इजरायल की एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसकी बेटी की मौत की खबर
-
मनोरंजन3 days ago
आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा
-
खेल-कूद3 days ago
सड़क हादसे में घायल हुए सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान, अस्पताल में इलाज जारी
-
नेशनल2 days ago
मन की बात में बोले पीएम मोदी- त्योहारों पर कुछ भी खरीदें, वो मेड इन इंडिया ही होना चाहिए