Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में भारी बारिश की चेतावनी

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कहीं रुक-रुककर और कहीं लगातार बारिश हुई। गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने झाबुआ, अलिराजपुर, धार, होशंगाबाद और खंडवा में भारी बारिश की चेतवानी जारी की है।

राज्य में गुरुवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों में इंदौर का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27़.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.3 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35.5 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending