Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मुलायम-अखिलेश में थमी रार, सपा के अधिवेशन में शामिल होंगे नेताजी

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को अचानक सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित घर पहुंचे। करीब पौना घंटा तक अखिलेश मुलायम के घर पर मौजूद रहे।

अखिलेश पांच अक्टूबर को आगरा में होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए निमंत्रण देने मलायम सिंह के घर पहुंचे थे। खबरों के अनुसार, मुलायम राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हो सकते हैं।

वहीं अखिलेश यादव लगभग तीन महीने बाद मुलायम के घर पहुंचे थे। दोनों नेताओं का घर लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर ही है।

हालांकि कुछ दिनों पहले सपा के राज्य सम्मेलन में अखिलेश ने नेताजी को निमंत्रण नहीं भेजा था। जिसके बाद मुलायम के नई पार्टी गठन की संभावनाएं प्रबल हो उठी थीं लेकिन बाद में मुलायम सिंह यादव ने नया दांव खेलते हुए ऐसा कोई कदम नहीं उठाया।

उत्तर प्रदेश

बरेली में महिला 16 साल से खा रही थी अपने बाल, मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित

Published

on

Loading

बरेली। यूपी के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। बरेली की एक महिला मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित थी। इस बीमारी में व्यक्ति अपने ही सिर के बाल को नोच-नोचकर खाता है। ऐसी बीमारी को समाज में जादू टोना इस सब नामों से जाना जाता है।

आइए जानते है क्या पूरा मामला

शुक्रवार बरेली के जिला अस्पताल में एक महिला को भर्ती कराया गया। महिला सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली है। ये महिला पिछले 16 सालों से अपने बाल खा रही थी। शुक्रवार को अचानक से महिला के पेट में दर्द उठा और उल्टियां होने लगी। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में ऑपरेशन के वक्त डॉक्टरों ने उसका वीडियो भी बनाया। डॉक्टरों की टीम ने युवती के पेट से बालों का एक बहुत बड़ा गुच्छा निकाला जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर सर्जन डॉ एमपी सिंह, डॉ अंजली सोनी, डॉ मुग्धा शर्मा, डॉ दिग्विजय सिंह, सिस्टर गीता, तनु वर्मा और भावना ने इस जटिल ऑपरेशन को किया।

डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया कि 25 साल में पहली बार इस बीमारी का मरीज मिला है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन काफी जटिल था, लेकिन पूरी टीम ने बहुत मेहनत से इस जटिल ऑपरेशन को पूरा किया। उन्होंने कहा कि अब युवती सही सलामत है।

Continue Reading

Trending