Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मेघालय : उग्रवादियों ने अधिकारी को अगवा किया

Published

on

Loading

शिलांग। मेघालय में मंगलवार को कुछ आतंकवादियों ने एक सरकारी अधिकारी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के उग्रवादियों ने खंड विकास अधिकारी, जूड रांगकू टी. संगमा का दक्षिणी गारो हिल्स जिले से अपहरण कर लिया।

पुलिस महानिदेशक एफडी संगमा ने फोन पर बताया कि अधिकारी उस वक्त पश्चिमी गारो हिल्स में तुरा की ओर जा रहा था, जब उग्रवादियों ने बंदूक के दम पर करीब 5.30 बजे उसका अपहरण कर लिया। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मेघालय सिविल सेवा अधिकारी करीब दो साल से अधिक समय से चेकपोट ब्लॉक पर कार्यरत था। पिछले कुछ समय से संगमा को कई धमकियां मिल रही थीं और जबरन वसूली की मांग की जा रही थी, लेकिन उन्होंने इन धमकियों पर कोई ध्यान नहीं दिया।

संगमा के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि परिवार को कोई धमकी भरा फोन नहीं आया है। जीएनएलए पहले भी कई पेट्रोल पंप मालिकों से पांच लाख से एक करोड़ रुपये तक की जबरन वसूली की मांग कर चुके हैं। जीएनएलए को उग्रवादी, मेघालय के पश्चिमी हिस्से में एक अलग गारोभूमि की मांग के लिए लड़ रहे हैं।

Continue Reading

नेशनल

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम को मिली पैरोल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर हरियाणा विधान सभा चुनाव से पहले पैरोल मिल गई है। राम रहीम को कोर्ट ने 20 दिन की पैरोल दी है। बता दें कि राम रहीम अपनी ही दो शिष्याओं से रेप का दोषी है। उसे कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है।

क्या हैं शर्तें

राम रहीम पैरोल की अवधि के दौरान हरियाणा से बाहर रहेगा। वह हरियाणा नहीं जा सकेगा, बागपत डेरे में रहेगा। वह किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकेगा। न ही सोशल मीडिया के माध्यम से कोई राजनीतिक संदेश दे सकेगा। अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन हुआ तो पैरोल रद्द हो जाएगी।

चुनाव आयोग की भी मिली मंजूरी

चुनाव आयोग ने शर्तों के साथ राम रहीम की पैरोल मंजूर की है। कल सुबह-सुबह राम रहीम यूपी के बागपत आश्रम जाएगा। राम रहीम ने पचास दिन की पैरोल पहले ही ले ली थी। शेष बीस दिन की पैरोल लेने को लेकर राम रहीम ने अर्जी दी थी। ये 11वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा

Continue Reading

Trending