Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मैगी पर प्रतिबंध हटाना केंद्र के हाथ में : पारसेकर

Published

on

Loading

 

पणजी| गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार जब मैगी पर लगा प्रतिबंध हटा देगी, उसके बाद ही राज्य में मैगी की बिक्री फिर से शुरू होगी। पारसेकर ने कहा कि मैगी की बिक्री को फिर से शुरू करने में राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है। पारसेकर ने राज्य की राजधानी पणजी में आईएएनएस को बताया, “मैगी नूडल्स पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। यह उन पर है कि वे यह प्रतिबंध हटाएं या नहीं।”

पारसेकर की यह टिप्पणी नेस्ले की बुधवार की उस घोषणा के बाद आई है, जिसमें कहा गया कि ‘नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज’ (एनएबीएल) ने गोवा, कर्नाटक और पंजाब के उसके उत्पादक संयंत्रों से लिए गए नमूनों को जांच में सही माना है।

गौरतलब है कि मैगी नूडल्स के नमूनों में अत्यधिक मात्रा में लेड (सीसा) और मोनो सोडियम ग्लूटमेट (एमडीजी) पाए जाने के बाद जून में इस पर देशभर में प्रतिबंध लगा दिया गया था।

नेशनल

मानहानि केस में सांसद संजय राउत को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने सुनाई सजा, 15 दिन की जेल और 25 हजार का जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। मानहानि केस में सांसद संजय राउत को दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की जेल की सजा और 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट ने राउत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मेधा ने उन पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मेधा सोमैया की अर्जी पर मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने शिवसेना सांसद को इस मामले में दोषी पाया।

क्या है पूरा मामला

मामला साल 2022 का है। संजय राउत ने मेधा सोमैया पर मुलुंड में शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद किरीट सोमैया ने संजय राउत को इस आरोप का सबूत देने की चुनौती दी थी। मगर संजय राउत द्वारा कोई सबूत नहीं देने पर मेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। सोमैया ने आरोप लगाया कि राउत ने अगले दिन 16 अप्रैल को आरोपों को दोहराते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को इंटरव्यू दिया। उन्होंने अपने दावों के समर्थन में अदालत को राउत के इंटरव्यू की वीडियो क्लिप सौंपी। सोमैया ने कहा कि आरोपों को प्रमुख समाचार चैनलों द्वारा व्यापक रूप से प्रसारित किया गया था। हमारी छवि को खराब करने की कोशिश की गई।

Continue Reading

Trending