Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी का झारखंड में सुशासन का वादा

Published

on

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड की जनता से आग्रह किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट दें, ताकि राज्य में स्थाई सरकार का गठन हो सके। उन्होंने बदले में झारखंड की जनता से कर्मठ और गरीबों की हितैषी सरकार देने का वादा किया।

मोदी ने मंगलवार को धनबाद में भाजपा की एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें मतदाताओं पर पूरा भरोसा है कि वे भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएंगे, जैसा कि मई 2014 के आम चुनाव के समय किया था। धनबाद में चौथे चरण के तहत 14 दिसंबर को मतदान होने हैं।

मोदी ने रैली में उपस्थित लोगों से कहा, “मुझे विश्वास है कि आप भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने वाले हैं।”

मोदी ने कहा कि झारखंड में यदि भाजपा की सरकार बनती है, तो यहां महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे।

झारखंड में 14 दिसंबर को चौथे चरण के तहत 81 सदस्यीय विधानसभा के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान कराए जाने हैं।

राज्य में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में संपन्न कराए जाने हैं।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, इस ऐप से करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending