Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यमुना एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

Published

on

car accident

Loading

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गुरुवार को सुबह एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मथुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मांट के नोहझिल एरिया में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं व एक बच्चा शामिल है। बताया जाता है कि सभी दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले थे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी उपचुनाव: समाजवादी पार्टी ने जारी की अपने उम्मीदवारों की लिस्ट

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव की करहल सीट से उनके भतीजे तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है। तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के दामाद हैं। वहीं अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मिल्कीपुर विभानसभा की सीट दी गई है।

देखे इस लिस्ट को

 

 

Continue Reading

Trending