Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

रक्षा पर चीन का श्वेतपत्र महत्वहीन : नौसेना प्रमुख

Published

on

admiral dhovan

Loading

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल आरके धवन ने गुरुवार को रक्षा पर चीन के श्वेत पत्र को महत्वहीन बताया। चीन ने अपने श्वेतपत्र में चीनी नौसेना के लिए रणनीतिक परिवर्तन के नए दौर की शुरुआत की बात कही थी। धवन ने कहा कि इस तरह के दृष्टिपत्र हर देश की नौसेना के पास हैं। एडमिरल धवन ने कहा कि भारत हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों पर करीब से नजर बनाए हुए है।

श्वेत पत्र पर एक सवाल के जवाब में धवन में कहा, “हर नौसेना अपने लिए योजनाएं बनाती है कि भविष्य में वह किस तरह के अभियानों में शामिल होगी।” उन्होंने कहा कि यह किसी भी नौसेना के लिए स्वाभाविक है कि उसके पास इस तरह की योजनाएं हों। यह एक साधारण प्रक्रिया है। इस सप्ताह की शुरुआत में रक्षा पर चीन द्वारा जारी किए गए श्वेतपत्र में नौसेना की बढ़ती भूमिका पर बल दिया गया था।

इसमें कहा गया है कि चीन की नौसेना धीरे-धीरे अपना ध्यान अकेले अपतटीय रक्षा से खुले समुद्र परिवहन गलियारे की सुरक्षा पर भी केंद्रित करेगी। इसमें यह भी कहा गया है कि चीन स्वयं को समुद्री शक्ति में विकसित करेगा। हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों पर एडमिरल धवन ने कहा, “चीनी नौसेना की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। हिंद महासागर में 2008 से चीनी नौसेना के पोत उपस्थित हैं और कुछ पनडुब्बियां भी इस क्षेत्र में तैनात हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारतीय नौसेना हिद महासागर में राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में सक्षम है।

नेशनल

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी को बताया “पनौती”

Published

on

Loading

नई दिल्ली | हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी बीच कल्कि पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए निशाना साधा है. इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पनौती बना दिया है.

 

 

 

 

प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“राम मन्दिर का “नाच गाना” हुड्डा जी को ले डूबा राहुल जी, आप तो सच में बहुत बड़ी “पनौती” निकले.” बता दें कि राहुल गांधी हरियाणा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि राम मंदिर के उद्घाटन के समय नाच गाना हो रहा था. राहुल गांधी के इस बयान साधु-संतों ने भी आपत्ति जताई थी।

Continue Reading

Trending