Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रपति कोविंद लेह पहुंचे

Published

on

Loading

लेह, 21 अगस्त (आईएएनएस)| रष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जम्मू एवं कश्मीर के एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंच गए। यह कार्यभार संभालने के बाद दिल्ली से बाहर उनका पहला दौरा है।

जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, वरिष्ठ मंत्रियों, भारत के सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत तथा अन्य प्रशासनिक व सैन्य अधिकारियों ने लेह हवाईअड्डे पर कोविंद की अगवानी की।

राष्ट्रपति, जो भारतीय सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर भी होते हैं, सीधे लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंटल सेंटर पहुंचे, जहां वह परेड की सलामी लेंगे और रेजीमेंट तथा इसकी पांच बटालियनों को प्रेजीडेंट्स कलर्स प्रदान करेंगे।

चीन व भारत के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हालात का जायजा लेने के लिए जनरल रावत रविवार को यहां पहुंचे।

चीनी सेना ने हाल ही में पैंगोंग झील क्षेत्र में भारतीय भूभाग में अतिक्रमण किया था। दोनों ओर से सैनिकों ने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके थे। बाद में चीनी सैनिक अपने क्षेत्र में लौट गए थे।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending