Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में संशोधन

Published

on

केंद्रीय-खेल-मंत्रालय,पुरस्कार,प्रशिक्षण,कॉरपोरेट,निर्धारित,प्रोत्साहन,विकास-के-लिए-खेल

Loading

नई दिल्ली | केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 2009 में शुरू किए गए राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के नियमों को बुधवार को संशोधित किया। यह पुरस्कार योजना इसलिए शुरू की गई थी, ताकि कॉरपोरेट और खेल प्रोत्साहन बोर्ड आदि को देश में खेल के विकास के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। यह पुरस्कार अब चार वर्गो में दिया जाएगा। इसके अनुसार युवा प्रतिभाओं की पहचान और प्रशिक्षण, कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के जरिए खेलों को बढ़ावा देना, खिलाडियों को रोजगार तथा विकास के लिए खेल वर्ग में यह पुरस्कार दिए जाएंगे।

मंत्रालय ने इन सभी वर्गो के लिए योग्याता के मापदंड भी निर्धारित किए हैं। इसके तहत कंपनी अधिनियम 2013 की अनुसूची-सात में ग्रामीण खेलों, राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेलों, पैरालम्पिक और ओलंपिक खेलों में प्रशिक्षण और प्रोत्साहन को शामिल किया गया है। साथ ही कंपनियां अब सीएसआर के तहत पैसे खेलों को बढ़ावा देने पर खर्च कर सकती हैं। इसके अलावा देश में खेल के विकास के लिए काम कर रहे गैर सरकारी संगठनों को प्रोत्साहन देने के लिए एक विशेष वर्ग ‘विकास के लिए खेल’ को शुरू किया गया है।

नेशनल

एग्जिट पोल पर आया बृजभूषण शरण सिंह का बयान, कहा- जम्मू कश्मीर में बनेगी बीजेपी की सरकार

Published

on

By

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आठ चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले सभी एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम देख सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाएगी। हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बोलना मना है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा विनेश और बजरंग का नाम मिट जाएगा

बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के खिलाफ बयान देने से मना किया हुआ है। बृजभूषण ने दोनों पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने पर निशाना साधा था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश और बजरंग ने कुश्ती में नाम कमाया, उसी से मशहूर हुए, लेकिन अब कांग्रेस में शामिल होने से उनका नाम मिट जाएगा। बृजभूषण ने विनेश पर कुश्ती को बदनाम करने का आरोप लगाया।

Continue Reading

Trending