Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रिद्धिमा पंडित का रजनीकांत कनेक्शन

Published

on

Loading

रिद्धिमा पंडित को आगामी टीवी शो ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में मुख्य भूमिका मिली है। इस नए शो से डेब्यू करने वाली रिद्धिमा बेहद खुश हैं कि उनके पहले शो का नाम साउथ के सुपरस्टार के नाम पर रखा गया है। शो में रिद्धिमा के साथ करन ग्रोवर हैं। रिद्धिमा इससे पहले कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में उनका किरदार सास की उम्मीदों पर खरा उतरने वाली बहू का है।टीवी शो

रिद्धिमा इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। यह शो हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ बहू द्वारा सास की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिशों और सुसराल वालों की कभी न खत्म होने वाली ख्वाहिशों का सटीक चित्रण करता है।

बहुओं से कभी न खत्म होने वाली उम्मीदें ही इस शो का मुख्य विषय है। यह शो जल्दी ही लाइफ ओके चैनल पर दिखाया जाएगा।

 

मनोरंजन

सिंगर तुलसी कुमार के साथ हुआ हादसा, शूटिंग के दौरान गिरा होर्डिंग, कमर में लगी चोट

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की फेमस सिंगर तुलसी कुमार के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर फैंस तुलसी के लिए परेशान हो रहे हैं और उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

दरअसल, शूटिंग के दौरान तुलसी कुमार के ऊपर बड़ा सा फर्नीचर गिर गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है, लेकिन वह वीडियो में कराहती नजर आ रही हैं।

कैसे हुआ तुलसी कुमार के साथ हादसा?

सामने आए वीडियो में तुलसी कुमार क्रीम कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्हें परफॉर्म करते देखा जा सकता है। तभी उनके पीछे और बदल में लगे बड़े-बड़े होर्डिंग नीचे गिर पड़ते हैं और देखते ही देखते वो पल भर में तुलसी के ऊपर होते हैं। लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन तब तक सेट उनके ऊपर गिर जाता है। इसके बाद उन्हें दर्द से कराहते-चिल्लाते देखा जा सकता है। सिंगर काफी बेहाल दिख रही हैं और उनका हाथ उनकी कमर पर है, जिसे देखकर जाहिर हो रहा है कि चोट उनकी कमर में लगी है।

Continue Reading

Trending